Home
Class 12
PHYSICS
माइक्रो तरंगें क्या हैं? इनका प्रसारण कि...

माइक्रो तरंगें क्या हैं? इनका प्रसारण किस प्रकार किया जाता है? इनका एक प्रमुख उपयोग भी समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वे विद्युत् चुम्बकीय तरंगें जिनकी तरंगदैश्ष्य । मिमी से 100 मिमी तक होती है, सूक्ष्म अथवा माइक्रो तरंगे कहलाती हैं। इन तरंगों की तरंगदैर्घ्य छोटे होने के कारण ये सीधी रेखा में चलती हैं। इन तरंगों के लिए वायुमण्डल पारदर्शी होती है। इन तरंगों को एक किरण पुँज के रूप में दिशा में आसानी से भेजी जा सकती हैं।
माइक्रो तंरगों के संचरण हेतु कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग किया जाता है । इसके लिए एक कृत्रिम उपग्रह को पृथ्वी तल से लगभग 36,000 किमी. की ऊँचाई पर भूमध्य रेखीय तल में वृत्तीय कक्षा में स्थापित किया जाता है। इस कक्षा में कृत्रिम उपग्रह का पृथ्वी के परितः आवर्तकाल 24 घंटा होता है, जो कि पृथ्वी के अपने अक्ष के परितः घूर्णन के आवर्त काल के तुल्य होता है। इन उपग्रहों को तुल्यकारी या भू-स्थायी उपग्रह कहते हैं। पृथ्वी पर स्थित प्रेषित्र से माइक्रो तरंगों को इस उपग्रह पर भेजा जाता है। उपग्रह द्वारा इन्हें अभिगृहीत करके प्रवर्धित किया जाता है एवं पुनः पृथ्वी की ओर प्रेषित किया जाता है। इस प्रकार माइक्रो तरंग को बहुत अधिक दूरी तक प्रसारित किया जा सकता है।
माइक्रो तरंगों का मुख्य उपयोग रेडार में दुश्मन के हवाई जहाज की स्थिति पता लगाने के लिए किया जाता है। रेडार द्वारा इन तरंगों को निश्चित दिशा में प्रेक्षित किया जाता है। ये तरंगें हवाई जहाज से परावर्तित होकर वापस उसी दिशा में लौट आती हैं। इस प्रकार प्रेषित तथा अभिगृहित तरंगों का समय अन्तर ज्ञात होने पर हवाई जहाज की दूरी ज्ञात की जा सकती है।
यदि यह समय । हो तो हवाई जहाज की दूरी d = df.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आकिक प्रश्न|8 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|27 Videos
  • विद्युत आवेश एवं क्षेत्र

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|7 Videos
PRABODH PUBLICATION-विद्युत चुम्बकीय तरंगें -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. मैक्सवेल के चारों समीकरण लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. विद्युत् चुम्बकीय तरंगों को उत्पन्न करने का सिद्धांत लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. ग्रीन-हाउस प्रभाव से आप क्या समझते हैं? इसकी क्या उपयोगिता है ?

    Text Solution

    |

  4. पृथ्वी के वायुमण्डल के लिए ग्रीन-हाउस प्रभाव की व्याख्या स्वच्छ रेखाचि...

    Text Solution

    |

  5. विघुत चुम्बकीय तरगे क्या है ? इनकी प्रकृति चित्र खींचकर समझाइय...

    Text Solution

    |

  6. विद्युत् चुम्बकीय तरंगों की उत्पत्ति के संबंध में हर्ट्ज के प्रयोग का ...

    Text Solution

    |

  7. विद्युत चुंबकीय तरंगो और ध्वनि तरंगो में अन्तर लिखिए |

    Text Solution

    |

  8. माइक्रो तरंगें क्या हैं? इनका प्रसारण किस प्रकार किया जाता है? इनका एक...

    Text Solution

    |

  9. टेलीविजन सिग्नल के दीर्घ दूरी प्रसारण के लिए उपग्रह उपयोग में लाये जात...

    Text Solution

    |

  10. विद्युत् चुंबकीय तरंगों के पाँच स्वरूपों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. दृश्य वर्णक्रम क्या है? इस वर्णक्रम के विभिन्न भागों के नाम तथा तरंगदै...

    Text Solution

    |