Home
Class 12
PHYSICS
पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संध...

पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों में कीजिए -
1. परिपथ का नामांकित रेखाचित्र , 2. कार्य विधि ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. परिपथ का नामांकित रेखाचित - P-N सन्धि डायोड का पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में उपयोग करने के लिए चित्र की भाँति वैधुत परिपथ तैयार करते है । प्रत्यावर्ती वोल्टेज A.C. को उच्चायी ट्रांसफॉर्मर T की प्राथमिक कुण्डली के सिरों के मध्य जोड़ते है । द्वितीयक कुण्डली के सिरों को दो डायोडों `D_1` और `D_2` के एनोडों से जोड़ देते है । द्वितीयक कुण्डली के मध्य बिन्दु E से तार निकालकर उसे लोड R के द्वारा दोनों डायोडों के कैथोडों से जोड़ दिया जाता है ।

2. कार्य विधि - निवेशी विभव के प्रथम अर्द्ध चक्र में A धनात्मक विभव पर तथा B ऋणात्मक विभव पर होता है । तो बिन्दु A बिन्दु E की तुलना में धनात्मक विभव पर होता है । अतः डायोड `D_1` अग्र अभिनत हो जाता है । फलस्वरूप लोड R में मान्य धारा C से D की और बहने लगती है । इस सामान्य बिन्दु B, बिन्दु E की तुलना में ऋणात्मक विभव पर होता है , अतः `D_2` डायोड उत्क्रम अभिनति होता है । फलस्वरूप वह कार्य नहीं करता है ।
इस प्रकार , प्रथम अर्द्ध चक्र में `D_1` और द्वितीय अर्द्ध चक्र में , `D_2` कार्य करता है जिसे लोड R में विधुत धारा एक ही दिशा में लगातार प्रवाहित होती रहती है । निवेशी वोल्टेज और निर्गत वोल्टेज की आकृति चित्र में प्रदर्शित है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|8 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी : पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|5 Videos
PRABODH PUBLICATION-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड के उप...

    Text Solution

    |

  2. पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर्णन निम्नलिखित शी...

    Text Solution

    |

  3. ट्रांजिस्टर के अभिलाक्षणिक वक्र से आप क्या समझते है ? निवेशी एवं निर्ग...

    Text Solution

    |

  4. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि N-P-N ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक ...

    Text Solution

    |

  5. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि P-N-P ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक...

    Text Solution

    |

  6. नामांकित चित्र खींचकर N-P-N ट्रान्जिस्टर का दोलित्र के रूप में उपयोग ...

    Text Solution

    |

  7. सोलर सेल क्या है ? इसकी बनावट , कार्य विधि तथा उपयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |

  8. जेनर डायोड क्या है ? इसकी आवश्यक अभिलाक्षणिक वक्र खींचिए तथा वोल्टेज र...

    Text Solution

    |