Home
Class 12
PHYSICS
विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि N-P-N ट्रा...

विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि N-P-N ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक विधा में प्रवर्धक की भाँति उपयोग में कैसे लाया जाता है ? धारा लाभ , वोल्टेज लाभ तथा शक्ति लाभ के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रवर्धक - वह उपकरण है जो परिवर्ती या प्रत्यावर्ती धारा का वोल्टेज की शक्ति को बढ़ा देता है ।
N-P-N ट्रांजिस्टर का प्रवर्धक के रूप में अनुप्रयोग - निवेशी सिगनल को , जिसका प्रवर्धन करना होता है , आधार और उत्सर्जक के बीच लगाते है । संग्राहक परिपथ में उच्च प्रतिरोध जोड़ देते है ।
कार्य विधि - यदि संग्राहक धारा का मान `I_c` हो , तो संग्राहक वोल्टेज
`V_c=V_(ce)-I_(c)R_L` ........(1)

निवेशी सिग्नल के धनात्मक अर्द्ध चक्र में आधार उत्सर्जक के सापेक्ष अधिक धनात्मक हो जाता है , जिससे संग्राहक धारा `I_c` का मान बढ़ जाता है । अतः समीकरण (1) से संग्राहक वोल्टेज का मान कम हो जाता है । चूँकि संग्राहक , बैटरी , `V_ce` के धन सिरे से जुड़ा है , संग्राहक कम धनात्मक हो जाता है । फलस्वरूप निर्गत , सिग्नल प्राप्त होता है । निवेशी सिग्नल के ऋणात्मक अर्द्ध में आधार उत्सर्जक के सापेक्ष कम धनात्मक हो जाता है , जिसे संग्राहक धारा `I_c` का मान कम हो जाता है , अतः समीकरण (1) से संग्राहक वोल्टेज का मान बढ़ है अर्थात संग्राहक अधिक धनात्मक हो जाता है । फलस्वरूप धनात्मक निर्गत सिग्नल प्राप्त होता है । स्पष्ट है कि निवेशी सिग्नल और निर्गत सिग्नल में `180^@` का कलान्तर होता है ।
धारा लाभ में परवर्तन और आधार धारा में परिवर्तन को धारा लाभ कहते है , जबकि सिग्नल वोल्टेज नियत हो । अर्थात । धारा लाभ `beta=((DeltaI_c)/(DeltaI_b))_(v_c"नियत")`
वोल्टेज लाभ- निर्गत वोल्टेज में परिवर्तन तथा निवेशी वोल्टेज में परिवर्तन के अनुपात को वोल्टेज लाभ `(A_v)` कहते है ।
अतः वोल्टेज लाभ `A_v = (DeltaV_c)/(Delta V_b)`
परन्तु `Delta V_c = Delta I_cxxR_"out"`
तथा `Delta V _b=Delta i_bxxR_"in"`
`therefore A_v=(Delta I_cxxR_"out")/(Delta I_bxxR_"in")`
या `A_v=beta xx(R_"out")/(R_"in")` = धारा लाभ x प्रतिरोध लाभ
शक्ति लाभ
शक्ति लाभ = धारा लाभ x वोल्टेज लाभ `=beta xx beta xx(R_"out")/(R_"in")`
`beta ^2xx(R_"out")/(R_"in")` .
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|8 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी : पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|5 Videos
PRABODH PUBLICATION-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड के उप...

    Text Solution

    |

  2. पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर्णन निम्नलिखित शी...

    Text Solution

    |

  3. ट्रांजिस्टर के अभिलाक्षणिक वक्र से आप क्या समझते है ? निवेशी एवं निर्ग...

    Text Solution

    |

  4. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि N-P-N ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक ...

    Text Solution

    |

  5. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि P-N-P ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक...

    Text Solution

    |

  6. नामांकित चित्र खींचकर N-P-N ट्रान्जिस्टर का दोलित्र के रूप में उपयोग ...

    Text Solution

    |

  7. सोलर सेल क्या है ? इसकी बनावट , कार्य विधि तथा उपयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |

  8. जेनर डायोड क्या है ? इसकी आवश्यक अभिलाक्षणिक वक्र खींचिए तथा वोल्टेज र...

    Text Solution

    |