Home
Class 12
PHYSICS
विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि P-N-P ट्र...

विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि P-N-P ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक विधा में प्रवर्धक की भाँति उपयोग में कैसे लाया जाता है ? धारा लाभ , वोल्टेज लाभ तथा शक्ति लाभ के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

P-N-P ट्रान्जिस्टर का प्रवर्धक के रूप में अनुप्रयोग - निवेशी सिग्नल को जिसका प्रवर्धन करना है , आधार और उत्सर्जक के बीच आरोपित करते है । संग्राहक परिपथ में उच्च प्रतिरोध R जोड़ देते है ।
कार्य विधि - यदि संग्राहक धारा का मान `I_c` हो, तो , संग्राहक वोल्टेज `V_c = V_ce - I_c R_L` .......(1)
निवेशी सिग्नल के धनात्मक अर्द्ध चक्र में उत्सर्जक के सापेक्ष आकार कम ऋणात्मक होता है जिससे संग्राहक धारा `I_c` का मान कम हो जाता है । अतः समी (1) से संग्राहक वोल्टेज , `V_c` का मान बढ़ जाता है चूँकि संग्राहक `V_ce` के ऋण सिरे से जुड़ा है , `V_c` का मान बढ़ने पर संग्राहक अधिक ऋणात्मक हो जाता है , अर्थात ऋणात्मक निर्गत सिग्नल प्राप्त होता है ।

इसी तरह निवेषी सिग्नल के ऋणात्मक अर्द्ध क्रम में उत्सर्जक के सापेक्ष आधार ऋणात्मक होता है जिससे संग्राहक धारा , `I_c` का मान बढ़ जाता है , अतः समी (1) से संग्राहक वोल्टेज `V_c` का मान कम हो जाता है । अर्थात , संग्राहक कम ऋणात्मक हो जाता है जिससे धनात्मक सिग्नल प्राप्त होता है । स्पष्ट है कि निवेशी सिग्नल और निर्गत सिग्नल के बीच `180@` का कालान्तर होता है ।
धारा लाभ - संग्राहक धारा में परिवर्तन और आधार धारा में परिवर्तन के अनुपात को धारा लाभ `(beta)` कहते है । जबकि संग्राहक वोल्टेज नियत हो । अर्थात ,
धारा लाभ `beta= ((Delta I_c)/(DeltaI_b))_(v_c"नियत")` वोल्टेज लाभ - निर्गत वोल्टेज में परिवर्तन तथा निवेशी वोल्टेज में परिवर्तन के अनुपात को वोल्टेज लाभ `(A_v)` कहते है । अर्थात `A_(v)=(Delta V_c)/(Delta V_b)`
परन्तु `Delta V_(e)= Delta I _(c) xxR_("out")`
तथा `Delta V_(b)=Detla I_(b) xx R_("in")`
`therefore A_(c)=(DeltaI_c xxR_"out")/(Delta I_(b)xxR_"in")`
`= (Delta I_c)/(Delta I_b)xx(R_"out")/(R_"in")`
`=betaxx(R_"out")/(R_"in")`
= धारा लाभ x प्रतिरोध लाभ
शक्ति लाभ -
शक्ति लाभ = धारा लाभ x वोल्टेज लाभ
`= beta xxbeta =xx(R_"out")/(R_"in")`
`=beta ^2 xx(R_"out")/(R_"in")`.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|8 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|26 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी : पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|5 Videos
PRABODH PUBLICATION-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. दिष्टकरण क्या है? अर्द्धतरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड के उप...

    Text Solution

    |

  2. पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में P-N संधि डायोड का वर्णन निम्नलिखित शी...

    Text Solution

    |

  3. ट्रांजिस्टर के अभिलाक्षणिक वक्र से आप क्या समझते है ? निवेशी एवं निर्ग...

    Text Solution

    |

  4. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि N-P-N ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक ...

    Text Solution

    |

  5. विधुत परिपथ खींचकर समझाइये कि P-N-P ट्रान्जिस्टर को उभयनिष्ट उत्सर्जक...

    Text Solution

    |

  6. नामांकित चित्र खींचकर N-P-N ट्रान्जिस्टर का दोलित्र के रूप में उपयोग ...

    Text Solution

    |

  7. सोलर सेल क्या है ? इसकी बनावट , कार्य विधि तथा उपयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |

  8. जेनर डायोड क्या है ? इसकी आवश्यक अभिलाक्षणिक वक्र खींचिए तथा वोल्टेज र...

    Text Solution

    |