Home
Class 12
PHYSICS
लारेंज बल क्या है ? इसके लिए व्यंजक प्रा...

लारेंज बल क्या है ? इसके लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए । किस अवस्था में यह न्यूनतम और किस अवस्था में अधिकतम होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लॉरंज बलचुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल को लॉरेन्ज बल कहते हैं। व्यंजक-हम जानते हैं कि यदि चुम्बकीय क्षेत्र B में स्थित / लम्बाई के तार में I विद्युत् धारा प्रवाहित की जाये तो उस पर लगने वाला बल F
(i) प्रवाहित आवेश q के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात्
`Fpropq`
(ii) आवेश के वेग v के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात्
`Fpropv`
(iii) चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता B के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात्
`FpropB`
(iv) sin `theta` के अनुक्रमानुपाती होता है जहाँ `theta` धनावेश की दिशा एवं चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा के बीच कोण है अर्थात्
`Fpropsintheta`
उपर्युक्त चारों को मिलाने पर
`FpropqvBsintheta`
या `F=k.qvBsintheta`
मात्रकों का चयन इस प्रकार किया जाता है कि k = 1
`F=qvBsintheta` यही अभीष्ट व्यंजक है।
न्यूनतम-यदि `theta` = 0° हो अर्थात् आवेशित कण की गति चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर है, तो
`sintheta=sin0^(@)=0`
`thereforeF=qvBxx0=0`
अर्थात् यदि कोई आवेशित कण चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर गति करे तो उस पर कोई बल नहीं लगता, अर्थात् बल न्यूनतम होता है।
अधिकतम-यदि `theta` = 90° हो, तो
`sintheta=sin90^(@)=1`
`therefore` आवेशित कण पर लगने बाला बल
`F=qvBxx1`
`thereforeF=qvB` (अधिकतम)
अर्थात् जब आवेशित कण चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् गति करता है, तो उस पर लगने बाला बल अधिकतम होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. लारेंज बल क्या है ? इसके लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए । किस अवस्था में यह ...

    Text Solution

    |

  2. क्रोमाइट अयस्क में आयरन और क्रोमियम की ऑक्सीकरण अवस्था है।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से किस खनिज में AI नहीं होता है?

    Text Solution

    |

  4. वायु के आधिक्य में सोडियम के दहन से एक उच्च ऑक्साइड प्राप्त होता है । ...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में से किस प्रक्रम में प्रगलन होता है?

    Text Solution

    |

  6. NO2 और N2O4 नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के दो रूप हैं। एक गैसीय अवस्था में मौ...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से किस रूपांतरण में संकरण और आकृति दोनों में परिवर्तन ह...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित में से किस कार्बनिक यौगिक में इसके दहन उत्पाद (CO2) के समान...

    Text Solution

    |

  9. परक्लोरिक अम्ल में क्लोरीन की ऑक्सीकरण अवस्था क्या है ?

    Text Solution

    |