Home
Class 12
PHYSICS
दो तार जिनमें I(1) और I(2) धारा प्रवाहित...

दो तार जिनमें `I_(1)` और `I_(2)` धारा प्रवाहित हो रही है, एक-दूसरे के समान्तर d दूरी पर रखे हुए है। दूसरे तार की प्रति एकांक लम्बाई पर लगने वाले बल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। यह कब आकर्षण बल होगा और कब प्रतिकर्षण बल ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानलो AB और CD दो समान्तर चालक तार हैं, जो एक-दूसरे से d दूरी पर स्थित हैं। यदि तार AB में धारा `I_(1)` प्रवाहित करें तो उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।
चालक AB से d दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B=(mu_(0))/(4pi).(2I_(1))/d`
इस क्षेत्र की दिशा कागज के तल के लम्बवत् नीचे की ओर होगी।
इस क्षेत्र में एक दूसरा तार CD जिसमें धारा `I_(2)` प्रवाहित हो रही है, विद्युत् क्षेत्र के लम्ववत् स्थित है।
अत: चालक तार CD के l लम्बाई पर लगने वाला बल
`F=I_(2)lB`
या `F=I_(2)l.(mu_(0))/(4pi).(2I_(1))/d`
या `F=(mu_(0))/(4pi).(2I_(1)I_(2)l)/d`
अतः चालक तार CD के प्रति एकांक लम्बाई पर लगने वाला बल
`F/l=(mu_(0))/(4pi).(2I_(1)I_(2))/d`
यदि दोनों चालक तारों में विद्युत् धारा की दिशा समान है, तो फ्लेमिंग के बायें हाथ के नियमानुसार CD पर AB की दिशा में बल लगेगा अर्थात् दोनों चालक तार एक-दूसरे को आकर्षित करेंगे।
यदि दोनों चालक तारों में विद्युत् धारा की दिशा विपरीत है, तो CD पर AB के विपरीत दिशा में बल लगेगा अर्थात् दोनों चालक तार एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करेंगे।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. दो तार जिनमें I(1) और I(2) धारा प्रवाहित हो रही है, एक-दूसरे के समान्त...

    Text Solution

    |

  2. दो वृत्तों, जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः सेमी 1.7 और 2.8 सेमी की है, की ए...

    Text Solution

    |

  3. दो वृत्तों, जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः सेमी 1.7 और 2.8 सेमी की है ,की ए...

    Text Solution

    |

  4. एक बिन्दु पर क्रियाशील दो बल P और Q का अधिकतम परिणामी बल ........ होता...

    Text Solution

    |

  5. यदि एक कण पर क्रिया करते हुए तीन बल संतुलन में हैं। पहले दो के बीच का ...

    Text Solution

    |

  6. एक बिन्दु पर क्रियाशील दो बल 8N और 12N का अधिकतम परिणामी बल होगा।

    Text Solution

    |

  7. कॉलम - I में कुछ निश्चित स्थितियां दी गई है जिनमे प्रतिरोध का सीधा धा...

    Text Solution

    |

  8. धारावाही चालक तार पर चुम्बकीय बल

    Text Solution

    |

  9. धारावाही तार पर चुंबकीय क्षेत्र मे बल

    Text Solution

    |