व्यंजकों के प्रयोग से बने निम्न कथनों को साधारण भाषा के कथनों में बदलिए : (उदाहरणार्थ, एक क्रिकेट मैच में सलीम ने r रन बनाए और नलिन ने (r+15) रन बनाए। (a) एक अभ्यास-पुस्तिका का मूल्य Rs p हैं। एक पुस्तक का मूल्य Rs 3p हैं। (b) टोनी ने मेज़ पर q कंचे रखे । उसके पास डिब्बे में 8 q कंचे हैं। (c ) हमारी कक्षा में n विद्यार्थी हैं। स्कूल में 20n विद्यार्थी हैं। (d) जग्गू की आयु z वर्ष हैं । उसके चाचा की आयु 4z वर्ष हैं और उसके चाची की आयु (4z-3) वर्ष हैं। (e) बिंदुओं की एक व्यवस्था में r पंक्तियाँ हैं। प्रत्येक में 5 बिंदु हैं।