Home
Class 9
MATHS
आइए अब हम निम्नलिखित बारंबारता बंटन सारण...

आइए अब हम निम्नलिखित बारंबारता बंटन सारणी लें, जिसमे एक कक्षा के 38 विद्यार्थियों के भर दिए गए हैः

अब, यदि 35.5 kg और 40.5 kg के भार वाले दो और विद्यार्थी इस कक्षा में आ जाएँ तो उन्हें किस वर्ग अंतराल में रखा जाएगा? उन्हें न तो हम उन अंतरालों में रख सकते हैं जिनकी अंतिम संख्या 35 या 40 हैं और न ही इन्हें हम उन अंतरालों में रख सकते हैं जो इनके बाद आते हैं । ऐसा इसलिए है, क्योंकि दो क्रमागत वर्गों (consecutive classes) की उपरि और निम्न सीमाओं के बीच रिक्त स्थान है । अतः इस स्थिति में हमें अंतरालों को विभक्त करना होता है, जिससे की क्रमागत अंतरालों की उपरि और निम्न सीमाएँ समान हो जाएँ । इसके लिए हमें एक वर्ग की उपरि सीमा और उसके बाद के वर्ग की निम्न सीमा के बीच का अंतर ज्ञात करना होता है । तब हम इस अंतर के आधे भाग को प्रत्येक उपरि सीमा में जोड़ देते हैं और बीच इसी राशि को प्रत्येक निम्न सीमा में से घटा देते हैं ।
उदाहरण की लिए, वर्ग 31-35 और 36-40 लीजिए ।
36-40 की निम्न सीमा = 36
31-35 की उपरि सीमा = 35
अंतर = 36-35 = 1
अन्तः, अंतर का आधा `=(1)/(2) = 0.5`
इस प्रकार, वर्ग 31-35 से बना नया वर्ग अंतराल (31-0.5) - (35+0.5) = 30.05 - 35.5 है । इसी प्रकार, 36-40 से बना नया वर्ग अंतराल
= (36-0.5) - (40 + 0.5)
= 35.5 - 40.5
इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर निम्नलिखित संतत वर्ग (continuous classes) प्राप्त होते हैं: 30.5-35.5, 35.5-40.5, 40.5-45.5, 45.5-50.5 50.5-55.5, 55.5-60, 60.5-65.5, 65.-70.5, 70.5-75.5
अब हम इन वर्गों में नए विधार्थियों के भार सम्मिलित कर सकते हैं । परन्तु, ऐसा करने से एक और समस्या आती है । वह यह है की 35.5 दोनों ही वर्गों 30.5-35.5 और और 35.5-40.5 में है । वह यह है की आपके विचार से इस भार को किस वर्ग में रखना चिहिए ?
यदि ऐसे दोनों वर्गों में रखा जाए, तो इसकी गिनती दो बार करनी होगी ।
अतः परंपरा के अनुसार, हम 35.5 को वर्ग 35.5-40.5 में रखते हैं न की वर्ग 30.5-35.5 में, इसी प्रकार, 40.5 को वर्ग 40.5-45.5 में रखा जाता है न की वर्ग 35.5-40.5 में ।
अतः नए भार 35.5 kg और 40.5 kg को क्रमशः 35.5-40.5 और 40.5-45.5 में सम्मिलित किया जाएगा । अब इन कल्पनाओं को ध्यान में रखने पर एक नई बारंबारता बंटन सारणी प्राप्त होगी, जैसा की नीचे दिखाई गई हैः

आइए अब हम क्रियाकलाप 1 में आपके द्वारा एकत्रित किए गए आकंड़ों को लें । इस बार हम चाहेंगे की आप इन आकंड़ों को एक बारंबारता बंटन सारणी की रूप में प्रस्तुत करें ।

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सांख्यिकी

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 14.1|2 Videos
  • सांख्यिकी

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 14.2|9 Videos
  • समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 9.4|8 Videos
  • हीरोन का सूत्र

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 12.2|9 Videos