Home
Class 12
PHYSICS
विधुत वाहक बल varepsilon(1)एवं varepsilo...

विधुत वाहक बल `varepsilon_(1)`एवं `varepsilon_(2)`तथा आन्तरिक प्रतिरोध `r_(1)` एवं `r_(2)`के दो सेल को श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है, इस स्थिति में तुल्य विधुत वाहक बल एवं तुल्य आन्तरिक प्रतिरोध के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानलो दो सेल, जिनके वि. वा. बल `epsilon_(1)`व `epsilon_(2)` तथा जिनके आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः `r_(1)`व `r_(2)`है, श्रेणीक्रम में A और C के बीच संयोजित है |

मानलो बिंदुओं A,B और C के विभव क्रमशः `V_(A),V_(B)`और `V_(C )`तथा सेलों से बहने वाली धारा I है | तब पहल सेल के ध्रुवों के बीच विभवांतर
`V_(AB)=V_(A)-V_(B)=epsilon_(1)-Ir_(1)`
तथा दूसरे सेल के ध्रुवों के बीच विभवांतर
`V_(BC)=V_(B)-V_(C )=epsilon_(2)-Ir_(2)`
अब A और C के बीच विभवांतर
`V_(AC)=V_(A)-V_(C )=(V_(A)-V_(B))+(V_(B)-V_(C ))`
`(epsilon_(1)-Ir)+(epsilon_(2)-Ir)`
`=epsilon_(1)+epsilon_(2)-I(r_(1)+r_(2))" "`.....(1)
यदि श्रेणीक्रम में संयोजित इन सेलों को एक अकेले सेल द्वारा जिसका तुल्य वि.वा.बल `epsilon_(eq)` तथा आंतरिक प्रतिरोध `r_(eq)`हो तो
`V_(AC)=epsilon_(eq)-Ir_(eq)" "`.....(2)
समी. (1)और (2)से,
`epsilon_(eq)-Ir_(eq)=epsilon_(1)+epsilon_(2)-I(r_(1)+r_(2))" "`....(3)
समी. (3)से स्पष्ट है कि
`epsilon_(eq)=epsilon_(1)+epsilon_(2)" "`......(4)
तथा `" "r_(eq)=r_(1)+r_(2)" "`....(5)
समी. (4)और (5) को n सेलों के लिए विस्तारित किया जा सकता है | इस प्रकार यदि n सेलों को,जिनके वि.वा. बल क्रमशः `epsilon_(1),epsilon_(2),......epsilon_(n)`तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः `r_(1),r_(2),.....r_(n)`है , श्रेणीक्रम से संयोजित किया जाए तो उनका तुल्य वि.वा.बल
`epsilon_(eq)=epsilon_(1)+epsilon_(2)+....+epsilon_(n)" "`.....(6)
तथा तुल्य आंतरिक प्रतिरोध
`r_(eq)=r_(1)+r_(2)+...+r_(n)" "`...(7)
समी. (6)और (7)से निम्न निष्कर्ष निकाले जा सकते है सेलों को श्रेणीक्रम में संयोजित करने पर तुल्य वि.वा.बल प्रत्येक सेल के वि.वा.बल के योगफल के तुल्य तथा (ii)उनका तुल्य आंतरिक प्रतिरोध प्रत्येक सेल के आंतरिक प्रतिरोध के योगफल के बराबर होता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विधुत धारा

    NAVBODH|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|4 Videos
  • विधुत धारा

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|17 Videos
  • विधुत धारा

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|53 Videos
  • विधुत आवेश एवं क्षेत्र

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|17 Videos
  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    NAVBODH|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|12 Videos
NAVBODH-विधुत धारा-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. मुक्त इलेक्ट्रॉन सिद्धांत के आधार पर ओम का नियम स्थापित कीजिए |

    Text Solution

    |

  2. एक चालक के विशिष्ट प्रतिरोध हेतु मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या घनत्व श्...

    Text Solution

    |

  3. मीटर सेतु की सहायता से अज्ञात प्रतिरोध ज्ञात करने की विधि का वर्णन उपक...

    Text Solution

    |

  4. मीटर सेतु की सहायता से अज्ञात प्रतिरोध ज्ञात करने की विधि का वर्णन सूत...

    Text Solution

    |

  5. मीटर सेतु की सहायता से अज्ञात प्रतिरोध ज्ञात करने की विधि का वर्णन प्र...

    Text Solution

    |

  6. मीटर सेतु की सहायता से अज्ञात प्रतिरोध ज्ञात करने की विधि का वर्णन साव...

    Text Solution

    |

  7. विभवमापी द्वारा दो सेलों के वि.वा.बलों की तुलना करने के प्रयोग का वर्ण...

    Text Solution

    |

  8. विभवमापी द्वारा किसी सेल का आन्तरिक ज्ञात करने के प्रयोग का वर्णन निम्...

    Text Solution

    |

  9. विधुत वाहक बल varepsilon(1)एवं varepsilon(2)तथा आन्तरिक प्रतिरोध r(1) ...

    Text Solution

    |

  10. विधुत वाहक बल varepsilon(1) एवं varepsilon(2) तथा आन्तरिक प्रतिरोध r(1...

    Text Solution

    |