Home
Class 11
MATHS
निम्नलिखित कथनों के प्रतिधनात्मक और विलो...

निम्नलिखित कथनों के प्रतिधनात्मक और विलोम कथन लिखिए
(i) यदि x एक अभाज्य संख्या है तो x विषम है।
(ii) यदि दो रेखाएं समांतर है तो वे एक दूसरे को एक समतल में नहीं काटती हैं।
(iii) किसी वस्तु के ठंडे होने का तात्पर्य है कि उसका तापक्रम कम है।
(iv) आप ज्यामिति विषय को आत्मसात नहीं कर सकते यदि आपकों यह ज्ञान नहीं है कि नगमनात्मक विवेचन किस प्रकार किया जाता है।
(iv) x एक सम संख्या है से तात्पर्य है कि x संख्या 4 से भाज्य है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
(i) प्रतिधनात्मक
यदि एक संख्या x विषम नहीं है तो x एक अभाज्य संख्या नहीं है
विलोम
यदि एक संख्या x विषम तो x एक अभाज्य संख्या है।
(ii) प्रतिधनात्मक
यदि दो रेखाएं एक दूसरे को एक तल में काटती है तो रेखाएं समान्तर नहीं हैं।
विलोम
यदि दो रेखाएं एक दूसरे को एक समतल में नहीं काटती है तो रेखाएं समान्तर है।
(ii) प्रतिधनात्मक
यदि कोई वस्तु कम तापक्रम पर नहीं है तो वह वस्तु ठंडी नहीं है।
विलोम
यदि कोई वस्तु कम तापक्रम पर है तो वह वस्तु ठंडी है।
(iv) प्रतिधनात्मक
यदि आपको ज्ञात है कि निगमनात्मक विवेचन किस प्रकार किया जाता है तो आप ज्यामिति विषय को आत्मसात् कर सकते है।
विलोम
यदि आपको ज्ञात नहीं है कि निगमनात्मक विवेचन किस प्रकार किया जाता है तो आप ज्यामिति विषय को आत्मसात् नहीं कर सकते हैं।
(v) इस कथन को इस प्रकार लिख सकते है यदि `x` एकसम संख्या है तो x संख्या 4 से भाज्य है
प्रतिधनात्मक यदि x संख्या 4 से भाज्य नहीं है तो x एक सम संख्या नहीं है।
विलोम यदि x संख्या 4 से भाज्य है तो x एक सम संख्या है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गणितीय विवेचन

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 14.5|5 Videos
  • गणितीय विवेचन

    NCERT HINDI|Exercise अध्याय 14 पर विविध प्रश्नावली|7 Videos
  • गणितीय विवेचन

    NCERT HINDI|Exercise प्रश्नावली 14.3|4 Videos
  • गणितीय निदर्शन

    NCERT HINDI|Exercise उदाहरण|2 Videos
  • त्रिकोणमितीय फलन

    NCERT HINDI|Exercise QUESTION|2 Videos