Home
Class 10
CHEMISTRY
ताँबा सिल्वर नाइट्रेट विलयन से सिल्वर ...

ताँबा सिल्वर नाइट्रेट विलयन से सिल्वर विस्थापित करता है किंतु सिल्वर , ज़िंक को जिंक नाइट्रेट विलयन में विस्थापित नहीं कर पाता । क्यों ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रथम विधि - विद्युत - रासायनिक श्रेणी में जिंक , कॉपर के ऊपर स्थित है तथा कॉपर , सिल्वर से ऊपर स्थित है । अतः इन धातुओं की सक्रियता का घटता हुआ क्रम जिंक ` gt ` कॉपर ` gt ` सिल्वर है । अधिक क्रियाशील धातु कम क्रियाशील धातु को उसके लवण के विलयन में से विस्थापित कर देती है । ताँबा सिल्वर से अधिक क्रियाशील धातु है । अतः ताँबा सिल्वर नाइट्रेट विलयन में से सिल्वर को विस्थापित कर देता है ।
सिल्वर , जिंक से कम क्रियाशील धातु है । अतः सिल्वर , जिंक को जिंक नाइट्रेट विलयन में से विस्थापित नहीं कर पाता है ।
द्वितीय विधि - विद्युत - रासायनिक श्रेणी में कॉपर , सिल्वर से ऊपर स्थित है ।
`Cu^(2+) +2e iff Cu`
`Ag^(+) +e iff Ag`
अतः कॉपर का इलेक्ट्रोड विभव ( अपचयन विभव ) कम है तथा Ag का इलेक्ट्रोड विभव ( अपचयन विभव ) अधिक है ।
अतः ।कॉपर का ऑक्सीकरण विभव अधिक है तथा सिल्वर का अपचयन विभव अधिक है ।
अतः उपरोक्त प्रथम अर्द्ध - अभिक्रिया में ऑक्सीकरण तथा द्वितीय अर्द्ध - अभिक्रिया में अपचयन होगा ।
`Cu to Cu^(2+) +2e`
`Ag^(+) +e to Ag `
अतः सिल्वर नाइट्रेट विलयन में कॉपर डालने पर Cu का ऑक्सीकरण होगा तथा का अपचयन होगा । अतः ताँबा , सिल्वर नाइट्रेट विलयन में से सिल्वर को विस्थापित कर देगा ।
` Cu+ 2Ag^(+) to Cu^(2+) + 2Ag `
या `Cu+ 2AgNO_(3) to Cu(NO_(3))_(2) +2Ag`
विद्युत - रासायनिक श्रेणी में सिल्वर , जिंक से नीचे स्थित है ।
`Zn^(2+) + 2e iff Zn`
`Ag^(+) +e iff Ag `
अतः जिंक का इलेक्ट्रोड विभव ( अपचयन विभव ) कम है तथा Ag का इलेक्ट्रोड विभव ( अपचयन विभव ) अधिक है । अतः जिंक का ऑक्सीकरण विभव अधिक है तथा सिल्वर का अपचयन विभव अधिक है । अतः उपरोक्त प्रथम अर्द्ध - अभिक्रिया में ऑक्सीकरण तथा द्वितीय अर्द्ध -अभिक्रिया में अपचयन होगा ।
` Zn to Zn^(2+) + 2e`
`Ag^(+) + e to Ag `
जिंक नाइट्रेट विलयन में `Zn^(2+)` होते है । इसमें Ag डालने पर Ag का `Ag^(+)` में ऑक्सीकरण तथा `Zn^(2+)` का Zn में अपचयन सम्भव नहीं है । अतः
`Ag+ Zn(NO_(3))_(2) to ` No Reaction
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धातु और अधातु

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ट प्रश्न|30 Videos
  • धातु और अधातु

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • तत्त्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न|10 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उनके प्रकार

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न|20 Videos
NOOTAN HINDI-धातु और अधातु-NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न
  1. ताँबा सिल्वर नाइट्रेट विलयन से सिल्वर विस्थापित करता है किंतु सिल्...

    Text Solution

    |

  2. निम्न में से कौन-सा युगल विस्थापन अभिक्रिया करता है -

    Text Solution

    |

  3. लोहे के फ्राइंग पैन ( frying pan ) की जंग से बचाने के लिए निम्न में ...

    Text Solution

    |

  4. कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्...

    Text Solution

    |

  5. खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है क्योंकि-

    Text Solution

    |

  6. आपको एक हथौड़ा , बैटरी , बल्ब , तार एवं स्विच दिया गया है - (a) इनक...

    Text Solution

    |

  7. उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते है ? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण द...

    Text Solution

    |

  8. दो धातुओं के नाम बताइए जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर द...

    Text Solution

    |

  9. किसी धातु M के विद्युत - अपघटि परिष्करण में आप एनोड , कैथोड एवं विद्...

    Text Solution

    |

  10. प्रत्युष ने सल्फर चूर्ण को स्पैचुला में लेकर उसे गर्म क्या । चित्र ...

    Text Solution

    |

  11. लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताए ।

    Text Solution

    |

  12. ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ कैसा ऑक्साइड बनती है ?

    Text Solution

    |

  13. कारण बताइए - (a) प्लैटिनम , सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने ...

    Text Solution

    |

  14. आपने ताँबे के के मलीन बर्तन को नींबू या इमली के रस के साफ़ करते अव...

    Text Solution

    |

  15. रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में विभेद कीजिए ...

    Text Solution

    |

  16. एक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है । उसने पुराने एवं म...

    Text Solution

    |

  17. गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है परन्तु इस्पात (...

    Text Solution

    |