Home
Class 9
MATHS
कक्षा के लिए क्रियाकलाप (वर्गमूल सर्पिल ...

कक्षा के लिए क्रियाकलाप (वर्गमूल सर्पिल कि रचना) कागज कि एक बड़ी शीट लीजिए और नीचे दी गई विधि से "वर्गमूल सर्पिल" (square sheet spiral) कि रचना कीजिए । सबसे पहले एक बिंदु O लीजिए और एकक लम्बाई का रेखाखण्ड (line segment) `OP_(1)` खींचिए । एकक लम्बाई वाले `OP_(1)` पर लम्ब रेखाखण्ड `P_(1)P_(2)` खींचिए (देखिए आकृति) । अब `OP_(2)`पर लम्ब रेखाखण्ड `P_(2)P_(3)` खींचिए । तब `OP_(3)` पर लम्ब `P_(3)P_(4)` रेखाखण्ड खींचिए । इस प्रक्रिया को जारी रखते हुए `OP_(n-1)`पर एकक लम्बाई वाला लम्ब रेखाखण्ड खींचकर आप रेखाखण्ड `P_(n-1)P_(n)` प्राप्त कर सकते हैं । इस प्रकार आप बिंदु `O, P_(1),P_(2),P_(3),".....",P_(n),"...."` प्राप्त कर लेंगे और उन्हें मिलाकर `sqrt(2),sqrt(3),sqrt(4),"...."` को दर्शाने वाला एक सुंदर सर्पिल प्राप्त कर लेंगे ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कागज की एक बड़ी शीट लीजिए । इस पर सर्वप्रथम एक बिंदु O लिया और एकक लम्बाई का रेखाखण्ड `OP_(1)` खींचा । बिंदु `P_(1)` पर लम्ब रेखाखण्ड `P_(1)P_(2)` एकक लम्बाई का खींचा । अब `OP_(2)` को मिलाया । `OP_(2)` रेखाखण्ड `sqrt(2)` को दर्शाता है । इसी प्रकार, बिंदु `P_(2)` पर एकक लम्बाई का रेखाखण्ड `P_(2)P_(3)` खींचा, फिर `P_(3)O` को मिलाया जो `sqrt(3)` की दर्शाता है । इसी प्रकार `P_(3)` पर लम्ब `P_(3)P_(4)` रेखाखण्ड एकक लम्बाई का रेखाखण्ड खींचा तथा `P_(4)O` को मिलाया जोकि `sqrt(4)` को दर्शाता है । इसी प्रकार के क्रियाकलाप द्वारा हमे, `sqrt(2),sqrt(3),sqrt(4)"....."` दर्शाने वाला एक वर्गमूल सर्पिल प्राप्त होता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • संख्या पद्धति

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न प्रश्नावली 1.3|9 Videos
  • संख्या पद्धति

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न प्रश्नावली 1.4|2 Videos
  • संख्या पद्धति

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न प्रश्नावली 1.1|4 Videos
  • वृत्त

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली (दीर्ध उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • सांख्यिकी

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|12 Videos