Home
Class 12
PHYSICS
मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग के लिए व...

मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धातुओं में मुक्त इलेक्ट्रॉन, धन आयनों के बीच खली स्थान में उच्च ऊष्मीय वेग से अनियमित गति करते रहते है। गति करते समय मुक्त इलेक्ट्रॉन बारम्बार धन आयनों से टकराते है तथा प्रत्येक टक्कर के बाद इनकी गति की दिशा बदल जाती है जिसके कारण सभी इलेक्ट्रॉनों का औसत ऊष्मीय वेग शून्य रहता है। यदि इलेक्ट्रॉनों के विभिन्न दिशाओं में ऊष्मीय वेग `u_(1),u_(2),u_(3),.....` है तथा धातु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या n है, तब
`(u_(1)+u_(2)+u_(3)+....u_(n))/(n)=0" "....(1)`
अब यदि धातु (चालक) एक विद्युत क्षेत्र E में उपस्थित है, तब इस क्षेत्र द्वारा मुक्त इलेक्ट्रॉन पर आरोपित बल
`F=eE`
यदि इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान m है, तब इस बल के कारण इलेक्ट्रॉन में उत्पन्न त्वरण
`a=(F)/(m)=(eE)/(m)" "...(2)`
इस बल के कारण धन आयन से टकराने के पश्चात इलेक्ट्रॉन का वेग विद्युत क्षेत्र E की विपरीत दिशा में बढ़ने लगता है। यदि किसी इलेक्ट्रॉन की, धन आयनों से हुई दो क्रमागत टक्करों के बीच का समयांतराल t हो, तो इलेक्ट्रॉन के वेग में वृद्धि at होगी। इस प्रकार यदि इलेक्ट्रॉनों के ऊष्मीय वेग विद्युत क्षेत्र की अनुपस्थिति में `u_(1),u_(2),u_(3),...` है, तो क्षेत्र की उपस्थिति में `(u_(1)+at_(1)),(u_(2)+at_(2)),(u_(3)+at_(3))...` होंगे तथा सभी n इलेक्ट्रॉनों का औसत वेग अर्थात मुक्त इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग
`v_(d)=((u_(1)+at_(1))+(u_(2)+at_(2))+(u_(3)+at_(3))+....+(u_(n)+at_(n)))/(n)`
`=((u_(1)+u_(2)+u_(3)+...+u_(n)))/(n)+a((t_(1)+t_(2)+t_(3)+......t_(n)))/(n)`
`=0+at" "...(3)`
जहाँ `t=((t_(1)+t_(2)+t_(3)......+t_(n)))/(n)` इलेक्ट्रॉनों का दो क्रमागत टक्करों के बीच का औसत समयान्तराल (श्रांतिकाल) है।
समी. (2) से a का मान समी. (3) में रखने पर,
`v_(d)=(eE)/(m)t`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धारा विद्युत

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • धारा विद्युत

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|20 Videos
  • धारा विद्युत

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • द्रव्य तथा विकिरण की द्वैती प्रकृति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|80 Videos
  • नाभिक

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise इन्जीनियरिंग एवं मेडिकल की विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|88 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-धारा विद्युत -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. अनुगमन वेग एवं धारा घनत्व में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किसी धात्विक चालक में इलेक्ट्रॉनों का अपवाह वेग ताप में वृद्धि के साथ ...

    Text Solution

    |

  4. अनुगमन वेग क्या है? अनुगमन वेग तथा श्रांतिकाल में सम्बन्ध स्थापित कीजि...

    Text Solution

    |

  5. ओमीय तथा अन-ओमीय प्रतिरोध से क्या तात्पर्य है? उदाहरण देकर समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. किसी चालक में धारा प्रवाहित करने में व्यय विद्युत ऊर्जा तथा विद्युत सा...

    Text Solution

    |

  7. R(1),R(2) तथा R(3) प्रतिरोध के तीन चालकों को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया ह...

    Text Solution

    |

  8. श्रेणीक्रम में जुड़े 3 प्रतिरोधों के तुल्य प्रतिरोध के लिए व्यंजक प्राप...

    Text Solution

    |

  9. थर्मिस्टर क्या है? उपयोग सहित लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. सेल के आंतरिक प्रतिरोध से क्या तात्पर्य है? यह किन-किन कारको पर निर्भर...

    Text Solution

    |

  11. सेल के विद्युत वाहक बल एवं टर्मिनल विभवान्तर में कोई चार अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. विद्युत वाहक बल और विभवान्तर में कोई चार अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. सेल के विद्युत वाहक बल से क्या तात्पर्य है? इसको समझाइए तथा इसका मात्र...

    Text Solution

    |

  14. सेल के टर्मिनल विभवान्तर से आप क्या समझते है? इसकी संक्षिप्त में व्यख्...

    Text Solution

    |

  15. सेल के विद्युत वाहक बल, टर्मिनल विभवान्तर तथा आन्तरिक प्रतिरोध में सम्...

    Text Solution

    |

  16. धारा विद्युत के अन्तर्गत किरचॉफ के नियमो को सचित्र समझाइए।

    Text Solution

    |

  17. किरचॉफ के नियम लिखिए एवं समझाइए।

    Text Solution

    |

  18. हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत समझाइए।

    Text Solution

    |

  19. हीटस्टोन सेतु का विद्युत् आरेख खींचिए। इसका सिद्धांत समझाइए।

    Text Solution

    |

  20. हीटस्टोन सेतु के लिए सन्तुलन की शर्त को व्युत्पन्न कीजिए।

    Text Solution

    |