Home
Class 12
PHYSICS
X- तथा Y- नियामक अक्षो (coordinate axes)...

X- तथा Y- नियामक अक्षो (coordinate axes) के समांतर व्यवस्थित वर्गाकार सुचालक लूप X- दिशा में `8cms^(-1)` की एकसमान से गतिशील है वर्ग की भुजाएं 12 cm लम्बी है तथा चुम्बकीय क्षेत्र न तो एकसमान है और न ही समय के साथ नियत है । चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा धनात्मक Z-अक्ष की और है तथा X-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में इसे `10^(-3)Tcm^(-1)` की प्रवणता (gradient) है तथा इसकी प्रबलता में `10^(-3)Ts^(-1)` की दर से कमी आ रही है । यदि कुंडली का प्रतिरोध `4.5mOmega` हो तो इससे प्रवाहित विधुत - धारा का परिमाण एवं दिशा ज्ञात करे ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्न से, वर्गाकार लूप की लम्बाई (l) = चौड़ाई (b) `=12cm=(12xx10^(-2)m)`.
`:.` लूप का क्षेत्रफल `A=lxxb=144xx10^(-4)m^(2)`
X-अक्ष की धनात्मक दिशा में लूप की चाल `v=(8cms^(-1))=(8xx10^(-2)ms^(-1))`.
X-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में चुम्बकीय क्षेत्र में चुम्बकीय क्षेत्र की प्रवणता (gradient)
`=-(dB)/(dx)=10^(-3)T(cm)^(-1)==10^(-3)T(10^(-2)m)^(-1)=10^(-1)Tm^(-1)`
या `(dB)/(dx)=-10^(-1)Tm^(-1)`.
समय के सापेक्ष `vec(B)` में परिवर्तन की दर
`(dB)/(dt)=-10^(-3)Ts^(-s)` (यहाँ ऋणात्मक चिह्न B में कमी का होना व्यक्त करता है ।)
लूप का प्रतिरोध `R=4.5mOmega=4.5xx10^(-3)Omega`.
प्रश्नानुसार, चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा Z-अक्ष के अनुरेख है तथा कुंडली का तल xy तल में है अतः कुंडली से सम्बन्ध तात्क्षणिक चुम्बकीय फ्लक्स (instantaneous magnetic flux),
`phi=BA," जहाँ "B=B(x,t)`.
अर्थात चुम्बकीय क्षेत्र, स्थिति x तथा समय t दोनों का फलन (function) है
अतः चुम्बकीय फ्लक्स `phi` में परिवर्तन = (`phi` में x के साथ परिवर्तन की दर) `xx` (x का परिवर्तन)+(`phi` में t के साथ परिवर्तन की दर) `xx` (t का परिवर्तन)
अर्थात `deltaphi=(delphi)/(delx)*deltax+(delphi)/(delt)deltat`
या `(deltaphi)/(deltat)=(delphi)/(delx)*(deltax)/(deltat)+(delphi)(delt)`
या `(deltaphi)/(delt)=v*(del(AB))/(delx)+(del(AB))/(delt)" "[because(deltax)/(deltat)=v,phi=AB]`
या `(deltaphi)/(deltat)=Av(delB)/(delx)+A(delB)/(delt)." "[because" "A" अचर है"]`
अब, फैराडे के नियम से, लूप में प्रेरित विधुत -वाहक बल,
`E=-(dphi)/(dt)=A[-v(delB)/(delx)-(delB)/(delt)]`.
मान रखने पर, `E=(144xx10^(-4)m^(2))[(8xx10^(-2)ms^(-1))(10^(-1)Tm^(-1))+(10^(-3)Ts^(-1))]`
`=144xx10^(-4)[8xx10^(-3)+10^(-3)]Tm^(2)s^(-1)`
`=144xx10^(-4)[9xx10^(-3)]Wbs^(-1)`
`=144xx9xx10^(-7)V`.
`:.` लूप में प्रवाहित विधुत - धारा,
`I=(E)/(R)=((144xx9xx10^(-7)V))/((xx10^(-3)Omega))= 288xx10^(-4)A=2.88xx10^(-2)A`.
अब लूप में प्रवाहित विधुत - धारा की दिशा ज्ञात करने के लिए लेन्ज के नियम का उपयोग करेंगे । प्रश्न से, लूप की X-की धनात्मक दिशा में गति के क्रम में क्षेत्र B में कमी होती है तथा समय के साथ भी B में की होती है अतः लूप में सम्बन्ध चुम्बकीय फ्लक्स दोनों के कारण घाट रहा है अतः प्रेरित धारा फ्लक्स के इस ह्रास का विरोध करेगी, अर्थात Z-की धनात्मक दिशा में चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करेगी । स्पष्टतः प्रेरित धारा लूप में वामावर्त (anticlockwise) प्रवाहित होगी यदि उस लूप को प्रेक्षण Z-अक्ष की ऋणात्मक दिशा में देख रहा हो ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युतीय यंत्र

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|21 Videos
  • विधुत-आवेश तथा कूलंब (कूलाम) के नियम

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
BHARATI BHAWAN-विधुत - चुम्बकीय प्रेरण -उदाहरण
  1. चित्र में प्रदर्शित स्थतियो के लिए लेन्ज के नियम का उपयोग करते हुए प्...

    Text Solution

    |

  2. एक लम्बी परिनालिका (solenoid) में प्रति एकांक सेंटीमीटर लम्बाई में 1...

    Text Solution

    |

  3. सुचालक तार का एक आयताकार लूप जिसकी भुजाएं 8 cm तथा 2 cm है एक स्थान पर...

    Text Solution

    |

  4. प्रश्न - संख्या 3 में मान लें कि आयताकार लूप बिना कटा हुआ है तथा चुम्ब...

    Text Solution

    |

  5. 1m लंबा एक सुचालक छड़ अपने एक सिरे से जाते हुए अभिलम्बवत अक्ष के परित 4...

    Text Solution

    |

  6. 3xx10^(-2)T के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में एक वृत्ताकार कुंडली अपने व्...

    Text Solution

    |

  7. पूर्व - पश्चिम दिशा में स्थित 10m लंबा सीधा तार 0.30xx10^(-4)T के पृथ्...

    Text Solution

    |

  8. किसी परिपथ में 0.1 s के समयांतराल में विधुत - धारा 5A से घटाकर शून्य ...

    Text Solution

    |

  9. एक -दूसरे के निकट राखी दो कुंडलियों के युग्म का अन्योन्य प्रेरकत्व (mu...

    Text Solution

    |

  10. एक जेट विमान पश्चिम दिशा में 500ms^(-1) की चाल से क्षैतिजतः गतिशील है ...

    Text Solution

    |

  11. X- तथा Y- नियामक अक्षो (coordinate axes) के समांतर व्यवस्थित वर्गाकार ...

    Text Solution

    |

  12. शक्तिशाली नाल चुम्बक के ध्रुवो के बीच चुम्बकीय क्षेत्र की प्रबलता के म...

    Text Solution

    |

  13. चित्र 2.4-4 में धातु के एक छड़ PQ को क्षैतिजतः स्थित दो समान्तर घर्षणरह...

    Text Solution

    |

  14. किसी वायु-क्रोड परिनालिका (air core solenoid) की लम्बाई 30 cm तथा अनुप...

    Text Solution

    |

  15. लम्बाई L तथा l के दो वर्गाकार लूप एक समतल में स्थित है तथा उनके केंद्र...

    Text Solution

    |

  16. (a) चित्र 2.4-5 में प्रदर्शित a भुजा वाले वर्गाकार लूप के साथ भुजा के ...

    Text Solution

    |

  17. चित्र में a त्रिज्या के एक वृत्ताकार घेरे में समय के साथ परिवर्ती चुम्...

    Text Solution

    |

  18. द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R के एक पहिए के किनारे पर विधुत आवेश एकसमान ...

    Text Solution

    |