Home
Class 12
PHYSICS
एक पनबिजली शक्ति - संयंत्र (hydroelect...

एक पनबिजली शक्ति - संयंत्र (hydroelectric power plant) में जल दाब शीर्ष (water pressure head ) 300 m की ऊँचाई पर है तथा जल प्रवाह दर (flow rate ) `100 m^(3) s^(-1)` है । यदि टर्बाइन जनित्र की दक्षता (efficiency) `60%` हो , ओट संयंत्र से उपलब्ध विधुत - शक्ति ज्ञात करें । `(g = 9.8 m s^(-2))`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्न से , h = 300 m, प्रति सेकंड प्रवाहित जल का आयतन ` = 100 m^(3) s^(-1)`.
`:. ` प्रति सेकंड प्रवाहित जल का द्रव्यमान ,
M = आयतन `xx` घनत्व =`(100 m^(3)s^(-1))(10^(3) kg m^(-3)) = 10^(5) kg s^(-1)`.
` :. ` प्रति सेकंड जल द्वारा स्थितिज ऊर्जा का ह्रास , अर्थात निवेशी शक्ति
` = mgh = (10^(5)kg s^(-1))(9.8 m s^(-2))(300 m) = 29.4 xx 10^(7) J s^(-1).`
अब , संयंत्र की दक्षता ,`eta=(" निर्गत शक्ति (output power)")/(" निवेशी शक्ति (input power)") = 60%`
या `60/100 =" निर्गत या उपलब्ध - शक्ति "/(29.4 xx 10^(7) W) `
` :. ` उपलब्ध विधुत - शक्ति ` = 29.4 xx 10^(7) xx 0.6 W = 17.64 xx 10^(7) W`
` = 176 .4 xx 10^(6) W = 176.4 MW`.
Promotional Banner