Home
Class 12
PHYSICS
500 m तरंगदैर्ध्य की रेडियो तरंगे, 680 ...

500 m तरंगदैर्ध्य की रेडियो तरंगे, 680 m तरंगदैर्ध्य के प्रकाश तथा `10^(-10) m` तरंगदैर्ध्य की X-किरणों के लिए किस भौतिक राशि का मान तीनों घटकों के लिए समान है ? तीनों घटक की आवृत्ति के मान ज्ञात करें ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विधुत-चुंबकीय तरंग के सभी घटक मुक्त आकाश (free space) में समान चाल `(c_(0) = 3 xx 10^(5) m s^(-1))` से संचरित होते है । अतः अभीष्ट भौतिक राशि जो सभी घटक के लिए समान रहती है वह है निर्वात में प्रकाश वेग `c_(0)` ।
द्रव्यात्मक माध्यम (material medium) के परिवर्तन से विधुत-चुंबकीय तरंग के तरंगदैर्ध्य `(lambda)` तथा इसकी चाल (c)में परिवर्तन होता है, लेकिन आवृत्ति अपरिवर्तित रहती है (frequency remains unchanged) |
सूत्र `c_(0) = flambda` से,
रेडियो तरंग के लिए आवृत्ति `(f) = (c_(0))/(lambda) = ((3 xx 10^(8) ms^(-1)))/((500 m)) = 6 xx 10^(5) s^(-1) = 600 kHz`.
प्रकाश तरंग के लिए, `f = (c_(0))/(lambda) = ((3 xx 10^(8) ms^(-1)))/((680 nm)) = ((3 xx 10^(8) ms^(-1)))/((680 xx 10^(-9) m)) = 4.41 xx 10^(14) s^(-1)`.
X-किरणों के लिए, `f = (c_(0))/(lambda)= ((3 xx 10^(8) ms^(-1)))/((10^(-10) m)) = 3 xx 10^(18) Hz`.
Promotional Banner