Home
Class 12
PHYSICS
एक समतल विधुत-चुंबकीय तरंग निर्वात में Z...

एक समतल विधुत-चुंबकीय तरंग निर्वात में Z-अक्ष के अनुदिश संचरित हो रही है । इससे संबद्ध विधुत एवं चुंबकीय क्षेत्र-सदिशों (field vectors) `vecE` एवं `vecB` की दिशाओं के बारे में आप क्या कहेंगे ? यदि तरंग की आवृत्ति `30 MHz` हो, तो उसका तरंगदैर्ध्य ज्ञात करें ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विधुत-चुंबकीय तरंग की प्रकृति अनुप्रस्थ (transverse) होती है अर्थात इसके `vecB` एवं `vecE` क्षेत्र क्षेत्र-सदिश परस्पर लंबवत (mutually perpendicular) तथा संचरण की दिशा के भी लंबवत होते हैं । चूँकि तरंग का संचरण Z-अक्ष के अनुरेख है इसलिए, `hatExxhatB = hatk`,अतः सदिश `(vecE)` तथा चुंबकीय -क्षेत्र सदिश `(vecB)` क्रमश: X- तथा Y-अक्ष के समांतर होंगे ।
प्रश्न से, `f = 30 MHz = 30 xx 10^(6) Hz` .
`:.` तरंगदैर्ध्य `lambda = (c_(0))/(f) = ((3 xx 10^(8) ms^(-1)))/((30 xx 10^(6)s^(-1))) = 10 m`.
Promotional Banner