Home
Class 11
PHYSICS
भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से सम्ब...

भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भौतिकी में द्रव्य और ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। प्रकृति में उपस्थित सभी वस्तुएँ द्रव्य एवं ऊर्जा से मिलकर बनी हैं। इन सभी के अध्ययन व इनसे जुड़ी सभी प्रकार की घटनाओं के अध्ययन की विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के अध्ययन के लिए भौतिक विज्ञान के मूलभूत नियमों एवं सिद्धान्तों की समझ का होना आवश्यक होता है। वास्तव में भौतिक विज्ञान को मूलभूत विज्ञान अर्थात् सभी विज्ञानों का आधार माना जाता है। विज्ञान की सभी शाखाओं में भौतिक विज्ञान के ज्ञान की आवश्यकता होती है, जैसे-
(1) रसायन विज्ञान में-रसायन विज्ञान में अनेक रासायनिक अभिक्रियाओं व परमाणु संरचनाओं के अध्ययन में भौतिक विज्ञान के आविष्कारों, जैसे-चुम्बकीय अनुनाद, X-किरणों व न्यूट्रॉनों के विवर्तन का उपयोग किया जाता है। इस अध्ययन से रसायनशास्त्रियों को तत्वों को आवर्त सारणी में व्यवस्थित करने में तथा संयोजकता, अणुओं में रसायनिक बन्धों व जटिल रासायनिक संरचनाओं को समझने में मदद मिलती है।
(2) जीव विज्ञान में-जीव विज्ञान में वनस्पतियों व प्राणियों के विभिन्न प्रकार के सैम्पलों का अध्ययन करने में मुख्य रूप से भौतिकी के आविष्कार सूक्ष्मदर्शी व इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का उपयोग होता है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा कोशिकाओं की संरचना का अध्ययन किया जाता है। X-किरणों तथा रेडियो-आइसोटोप्स का उपयोग कई तरह की बीमारियों की पहचान व उपचार करने में किया जाता है।
(3) खगोल विज्ञान में-खगोल विज्ञान के विकास में भौतिकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। भौतिकी के आविष्कार खगोलीय दूरदर्शी का उपयोग सौरमण्डल के ग्रहों व अन्य भारी पिण्डों का अध्ययन करने में किया जाता है। रेडियो दूरदर्शी द्वारा ही क्वासर्स, पल्सर्स आदि की खोज की जा सकी है तथा खगोलशास्त्री आकाशगंगा की संरचना को समझने में सक्षम हो पाये हैं।
(4) अन्य विज्ञानों में-भौतिक विधियों व नियमों का विभिन्न विज्ञानों, जैसे- जैवभौतिकी, भूगर्भशास्त्र, मौसम विज्ञान, भूकम्प विज्ञान, समुद्र विज्ञान आदि के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भौतिक जगत एवं मात्रक और मापन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • भौतिक जगत एवं मात्रक और मापन

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|15 Videos
  • भौतिक जगत

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|7 Videos
  • मापन एवं मात्रक

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|67 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-भौतिक जगत एवं मात्रक और मापन-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  2. भौतिक विज्ञान का तकनीकी में योगदान तथा समाज पर प्रभाव को समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. किसी मापन में कौन-कौन सी त्रुटियाँ सम्भव हैं ? अनुमेय त्रुटि से क्या त...

    Text Solution

    |

  4. सार्थक अंकों से क्या तात्पर्य है ? किसी राशि में सार्थक अंकों की गिनती...

    Text Solution

    |

  5. निम्न राशियों की परिमाण की कोटि (कोटिमान) ज्ञात कीजिए- (i) 385000, (...

    Text Solution

    |

  6. सरल लोलक का आवर्तकाल T, उसकी प्रभावकारी लम्बाई l और गुरुत्वीय त्वरण g ...

    Text Solution

    |

  7. विमीय विश्लेषण से सरल लोलक के आवर्तकाल का व्यंजक स्थापित कीजिए ।

    Text Solution

    |

  8. यदि अभिकेन्द्रीय बल F का मान कण के द्रव्यमान m, कण के वेग v तथा वृत्ता...

    Text Solution

    |

  9. वायु में ध्वनि का वेग v, वायुदाब P एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमी...

    Text Solution

    |