Home
Class 11
PHYSICS
किसी ठोस की विशिष्ट ऊष्मा ज्ञात करने की ...

किसी ठोस की विशिष्ट ऊष्मा ज्ञात करने की विधि का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए - (i) सिद्धान्त, (ii) प्रेक्षण, (iii) गणना, तथा (iv) सावधानियाँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सिद्धान्त-ठोस को गर्म करके कैलोरीमापी में लिए गये ठण्डे पानी में डालते हैं जिससे ठोस द्वारा कैलोरीमापी तथा पानी को ऊष्मा दी जाती है। यदि इस प्रक्रिया में वातावरण में ऊष्मा हास तथा. सम्पर्क में आने वाले पदार्थों में कोई रासायनिक क्रिया न हो तो कैलोरीमिति के सिद्धान्त से,
ठोस द्वारा दी गयी ऊष्मा = कैलोरीमापी तथा पानी द्वारा ली गयी ऊष्मा
(ii) प्रेक्षण-ठोस का द्रव्यमान = m ग्राम
कैलोरीमापी + विलोडक का द्रव्यमान = `m_1` ग्राम
कैलोरीमापी + विलोडक + पानी का द्रव्यमान = `m_2` ग्राम
पानी का प्रारम्भिक ताप = `t^_1 ""^@C`
ठोस का ताप = `t_2 ""^@C`
मिश्रण का ताप = `t_3 ""^@C`
(iii) गणना-कैलोरीमापी की विशिष्ट ऊष्मा = `s_1` (ज्ञात है) तथा माना कि ठोस की विशिष्ट ऊष्मा s है, तब
पानी का द्रव्यमान = `(m_2 - m_1)` ग्राम
पानी के ताप में वृद्धि = `(t_3 - t_1)^@C`
ठोस के ताप में कमी = `(t_2 - t_3)^@C`
पानी द्वारा ली गयी ऊष्मा = `(m_2 -m_1) (t_3 - t_1)`
. कैलोरीमापी द्वारा ली गयी ऊष्मा ` = m_1 s_1 (t_3 - t_1)`
ठोस द्वारा दी गयी ऊष्मा =ms `(t_2- t_3)`
अब मिश्रण के नियम से,
`ms(t_2 - t_3) = (m_2 - m_1) (t_3 - t_1) +m_1s_1 (t_3 - t_1)`
` s = ((m_2 - m_1 + m_1s_1) (t_3 - t_1))/(m(t_2 - t_3)) K//gm ""^@C`
उपर्युक्त सूत्र में `m, m_1, m_2, t_1 ,t_2 , t_3` तथा s के मान रखकर s का मान ज्ञात किया जाता है।
(iv) सावधानियाँ-(1) गर्म ठोस को कैलोरीमापी में शीघ्रता से डालना चाहिए तथा ध्यान रखना चाहिए कि ठोस को डालने से कैलोरीमापी का पानी बाहर न छलके। (2) कैलोरीमापी में ठोस डालने के बाद, ताप स्थिर होने तक पानी को विलोडक से हिलाते रहना चाहिए। (3) कैलोरीमापी का बाहरी पृष्ठ साफ एवं चमकदार होना चाहिए, ताकि इससे विकिरण द्वारा ऊष्मा क्षय नगण्य हो। (4) कैलोरीमापी को चारों ओर से रुई (या नमदा) आदि कुचालक पदार्थ से लपेटकर लकड़ी के बॉक्स में रखना चाहिए, ताकि इससे चालन द्वारा ऊष्मा क्षय न हो।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. किसी ठोस की विशिष्ट ऊष्मा ज्ञात करने की विधि का वर्णन निम्नलिखित शीर्ष...

    Text Solution

    |

  2. युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की सम...

    Text Solution

    |

  3. टोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. किसी समबाहु त्रिभुज के आधार का समीकरण x+y=2 है तथा सामने के शीर्ष के ...

    Text Solution

    |

  5. किसी सम्मिश्र संख्या के कोणांक ज्ञात करने की विधि | कोणांक का प्रधान म...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |