Home
Class 11
PHYSICS
ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के आधार पर मेयर...

ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के आधार पर मेयर के समीकरण `C_P -C_V=R` को सिद्ध कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि किसी गैस की नियत आयतन व नियत दाब पर मोलर विशिष्ट ऊष्माएँ क्रमश: `C_P` और `C_V` हैं। स्थिर आयतन पर 1 मोल गैस को `DeltaQ` ऊष्मा देने पर उसका ताप `Delta T` बढ़ जाता है तब
` Delta Q = C_V. Delta T`
यहाँ आयतन अपरिवर्तित है, अत: गैस द्वारा किया गया कार्य W = 0 होगा।
ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम
` Delta Q = DeltaU + Delta W` से,
` C_V Delta T = Delta U + 0`
अर्थात् गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन
` Delta U = C_V. Delta T`
परन्तु यदि स्थिर दाब पर उस गैस के ताप में AT वृद्धि करने के लिए दी गई ऊष्मा `= C_PDelta T ` हो, तब यह ऊष्मा `C_P Delta T` दो प्रकार से व्यय होती है :
(i) गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन करने में-चूँकि ताप परिवर्तन उतना ही (` Delta T` ) है अतः आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन
`Delta U= C_V Delta T`
(ii) गैस के आयतन में परिवर्तन में-नियत दाब P पर गैस के आयतन में परिवर्तन (`Delta V` ) में सम्पन्न कार्य
` W = P. Delta V`
अर्थात् ` C_P. Delta T = C_V . Delta T + P Delta V` lt brgt परन्तु गैस समीकरण से,
`PDeltaV = R DeltaT`
अतः ` C_P. Delta T = C_V. Delta T + R Delta T`
`therefore C_P Delta T - C_V DeltaT = R DeltaT`
` (C_P - C_V) Delta T = R Delta T`
` therefore C_P - C_V = R` इति सिद्धम्।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम के आधार पर मेयर के समीकरण CP -CV=R को सिद्ध ...

    Text Solution

    |

  2. पठित दोहों के आधार पर कबीर के विचारों को स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : तुकड़ोजी के पद' के आधार पर मित्र और...

    Text Solution

    |

  4. न्यूटन के गति के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नियम

    Text Solution

    |

  5. किरचॉफ के प्रथम नियम को कहा जाता है?

    Text Solution

    |

  6. 'धनुष को तोड़ने वाला कोई तुम्हारा दास होगा' के आधार पर राम के स्वभाव पर...

    Text Solution

    |

  7. काव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की दो विशेषताओं पर सोदाहरण टिप्प...

    Text Solution

    |

  8. अथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर सोदाहरण सिद्ध कीजिए कि वज़ीर अली एक जांबा...

    Text Solution

    |

  9. संसाधन|संसाधन के प्रकार|सममययाप्त के आधार पर|अनवीकरणीय संसाधन|स्वामित्...

    Text Solution

    |