Home
Class 11
PHYSICS
अनुनाद नली से ध्वनि का वेग ज्ञात करने के...

अनुनाद नली से ध्वनि का वेग ज्ञात करने के प्रयोग का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए-(i) नामांकित चित्र, (ii) सूत्र निगमन, (iii) प्रेक्षण एवं गणना, (iv) सावधानियाँ ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) नामांकित चित्र

नामांकन-T= अनुनाद नली, C = काँच की नली. R = रबड़ की नली, P= पिंच कॉक, S = पैमाना, B = कुण्ड (रिजर्वायर). F = स्वरित्र।
(ii) सत्र निगमन-माना n आवृत्ति के स्वरित्र साथ अनुदान की प्रथम स्थिति में अनुनाद नली के संद सिरे से खुले सिरे तक की लम्बाई `l_1` तथा अनुनाद की द्वितीय स्थिति में लम्बाई `l_2` है |

यदि अंत्य संशोधन e है तब
`l_1 + e = lamda/4 " " ...(1)`
`rArr l_2 + e = (3lamda)/(4) " " ....(2)`
समीकरण (2) में से (1) को घटाने पर,
` (l_2 - l_1) = lamda/2`
`lamda = 2 (l_2 - l_1)`
अतः दिये गये ताप ` t^@C` पर ध्वनि का वेग
` v_t = 2n (l_2 - l_1) यही अभीष्ट व्यंजक है
प्रेक्षण : कमरे का ताप `t = .....""^@C` , स्वरित्र की आवृत्ति n = ...... कम्पन/सेकण्ड
वायु स्तम्भ की अनुमानित लम्बाई के लिए सारणी

गणना : कमरे के ताप `t^@C` पर वायु में ध्वनि क़ा वेग
` v_t = 2n (l_2 - l_1)`
= .......सेमी/सेकण्ड = .........मीटर/सेकण्ड
अत: `0^@C` पर वायु में ध्वनि का वेग
` v_0 = v_t - 0.61 t = ` ........ मीटर/सेकण्ड
सावधानियाँ: (1) यह प्रयोग कोलाहल रहित शान्त वातावरण में करना चाहिए। (2) स्वरित्र की आवृत्ति ऐसी होनी चाहिए जिससे कि अनुनाद नली की लम्बाई में कम से कम दो अनुनाद स्थितियाँ प्राप्त हो सकें। (3) स्वरित्र को अनुनाद नली के मुँह से थोड़ा ही ऊपर इस प्रकार रखना चाहिए कि इसकी भुजाओं के सिरे नली की अक्ष पर रहें तथा ये एक ही ऊर्ध्वाधर तल में कम्पन करें। (4) स्वरित्र को मुलायम गद्दी पर धीरे से पीटना चाहिए।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. अनुनाद नली से ध्वनि का वेग ज्ञात करने के प्रयोग का वर्णन निम्न शीर्षको...

    Text Solution

    |

  2. त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का हीरोन का सूत्र लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित संख्याओं का H.C.F. ज्ञात करने के लिए यूक्लिड विभाजन एल्गोरि...

    Text Solution

    |

  7. दर्पण के सूत्र का निगमन

    Text Solution

    |

  8. हीरोन के सूत्र के प्रयोग से किसी त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करना

    Text Solution

    |

  9. चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए हीरोन के सूत्र का अनुप्रयोग|उद...

    Text Solution

    |