Home
Class 12
BIOLOGY
असंगजनन क्या है और इसका क्या महत्व है ?...

असंगजनन क्या है और इसका क्या महत्व है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कुछ पुष्पीय पादपों जैसे कि एस्टेर्सिया तथा घासों ने बिना निषेचन के ही बीज पैदा करने की प्रक्रिया विकसित कर ली. जिसे असंगजनन कहते हैं।
यदि संकर किस्म के संग्रहीत बीज को बुआई करके प्राप्त किया गया है तो उसकी पादप संतति पृथक्कृत होगा और वह संकर बीज की विशिष्टता को यथावत नहीं रख पाएगा। यदि एक संकर (बीज) असंगजनन से तैयार की जाती है तो संकर संतति में कोई पृथक्करण की विशिष्टताएँ नहीं होगी। इसके बाद किसान प्रतिवर्ष फसल-दर-फसल संकर बीजों का उपयोग जारी रख सकते हैं और उसे प्रतिवर्ष संकर बीजों को खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी। संकर बीज उद्योग में असंगजनन की महत्ता के कारण दुनिया भर में, विभिन्न प्रयोगशालाओं में असंगजनन की आनुवंशिकता को समझने के लिए शोध और संकर किस्मों में असंगजनित जीन्स को स्थानांतरित करने पर अध्ययन चल रहे हैं। बागवानी एवं कृषि विज्ञान में असंगजनन के बहुत सारे लाभ हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|15 Videos
  • पुष्पीय पादपों की आकारिकी

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|17 Videos
  • पौधो में श्वसन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|9 Videos