Home
Class 11
CHEMISTRY
मेण्डलीव की आवर्त सारणी के उपयोग लिखिए |...

मेण्डलीव की आवर्त सारणी के उपयोग लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेण्डलीव की आवर्त सारणी की उपयोगिता -
`(1)` तत्वों के अध्ययन में सहायक- आवर्त सारणी में वर्गो के समान गुण वाले तत्व तथा आवर्त में तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है| एक वर्ग के समान्य गुणों की जानकारी होने पर उस वर्ग के सभी तत्वों के सामान्य गुणों को बताया जा सकता है|
`(2)` नये तत्वों की खोज में सहायक - मेण्डलीव ने मूल आवर्त सारणी में अज्ञात के लिये खाली स्थान छोड़ दिये थे किन्तु इन स्थान पर होने वाले तत्वों की उसने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी| बाद में जब इन तत्वों की खोज हुई थी तो इन तत्वों के गुण लगभग वही पाये गये जिनके मेण्डलीव ने पहले ही भविष्यवाणी की थी| स्कैण्डियम, गैलियम , जर्मेनियम तत्वों की खोज मेण्डलीव की भविष्यवाणी के आधार पर हुई|
`(3)` अनेक तत्वों के परमाणु द्रव्यमान ज्ञात करने में - किसी तत्व की आवर्त सारणी में स्थिति के आधार पर उसकी संयोजकता ज्ञात की जा सकती है| संयोजकता को उस तत्व के सही तुल्यांकी द्रव्यमान से गुणा करने से तत्व का सही परमाणु द्रव्यमान ज्ञात कर सकते है|
परमाणु द्रव्यमान `=` तुल्यांकी द्रव्यमान `xx` संयोजकता
`(4)` अनुसंधान में सहायक - मेण्डलीव की आवर्त सारणी के अवलोकन मात्र से किसी तत्व का दूसरे तत्व के प्रति व्यवहार का अनुमान लगाया जा सकता है| यह ज्ञान तथा जानकारी अनेक अनुसंधान में सहायक है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मो में आवर्तिता

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - II|7 Videos
  • तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मो में आवर्तिता

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न -II|21 Videos
  • अपचयापचय अभिक्रियाएँ ( रेडॉक्स अभिक्रियाएँ )

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -II|7 Videos
  • पदार्थ (द्रव्य) की अवस्थाएँ

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|19 Videos