Home
Class 11
CHEMISTRY
आयनन ऊर्जा से आप क्या समझते हो ? आयनन ऊर...

आयनन ऊर्जा से आप क्या समझते हो ? आयनन ऊर्जा को प्रभावित करने वाले कारको को समझाइए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आयनन ऊर्जा - किसी तत्व के गैसीय अवस्था में एक विलगित परमाणु से बाहातम इलेक्ट्रॉन को बहार निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा को आयनन ऊर्जा कहते है|
`M_((g))+` ऊर्जा `overset(F)(to)M_((g))^(+)+` इलेक्ट्रॉन
`M_((g))-` इलेक्ट्रॉन `overset(F)(to)M_((g))^(+)+` आयनन ऊर्जा
मात्रक - आयनन ऊर्जा का मात्रक `kJ//mol` है|
आयनन का ऊर्जा को प्रभावित करने वाले कारक - `(1)` परमाणु का आयन का आकर- परमाणु या आयन का आकर जितना अधिक होगा नाभि और बाहा कोश के इलेक्ट्रॉन के बीच उतना ही कम प्रभावी आकर्षण बल कार्य करता है जिसके कारण इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिये कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है| अतः आयनन ऊर्जा के मान में कमी- आती है|
`(2)` नाभिकीय आवेश -नाभिकीय आवेश में वृद्धि होने से आयनन ऊर्जा के मान में वृद्धि होती है क्योकि इलेक्ट्रॉन और इलेक्ट्रॉन के बीच उच्च स्थिर वैधुत आकर्षण बल होने के कारण इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिये ऊर्जा की आवश्यकता होती है|
`(3)` परिरक्षण प्रभाव-परिरक्षण प्रभाव जितना अधिक होता है आयनन विभव का मान उतना कम होता है |
`(4)` पूर्ण एवं अर्धपूर्ण कक्षक - पूर्ण तथा अर्धपूर्ण उपकक्ष अपेक्षाकृत अधिक स्थायी होते है| इस स्थिति में इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिये अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है| अतः इस प्रकार के परमाणुओ की आयनन ऊर्जा अधिक होती है|
`(5)` बाहा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-जिन तत्वों का अष्टक पूर्ण होता है अर्थात संयोजी कोश में `8` इलेक्ट्रॉन होते है वे तत्व अत्यधिक स्थायी होते है| अतः इनके संयोजी कोश से इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिये अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है|
`(6)` आवर्तिता - वर्ग में आवर्तिता - किसी भी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु त्रिज्या में वृद्धि होती है जिसके कारण संयोजी कोश से इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिये कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है | अतः वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर आयनन ऊर्जा में कमी आती है|
`(ii)` आवर्त में आवर्तिता - किसी आवर्त में बायें से दाये जाने पर नाभिकीय आवेश में वृद्धि एवं परमाणु त्रिज्या में कमी कारण संयोजी कोश से किसी इलेक्ट्रॉन को निष्कासित करने हेतु अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है| अर्थात आवर्त में बायें से दाये जाने पर आयनन ऊर्जा का मान बढ़ता है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मो में आवर्तिता

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - I|6 Videos
  • अपचयापचय अभिक्रियाएँ ( रेडॉक्स अभिक्रियाएँ )

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -II|7 Videos
  • पदार्थ (द्रव्य) की अवस्थाएँ

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|19 Videos