Home
Class 11
CHEMISTRY
परमाणु कक्षकों के रैखिक संयोग से आण्विक ...

परमाणु कक्षकों के रैखिक संयोग से आण्विक कक्षक बनने के लिए आवश्यक शर्तों को लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु कक्षकों के रैखिक संयोग से आण्विक कक्षकों के निर्माण के लिए निम्नलिखित शर्तें आवश्यक है -
(i) संयोग करने वाले परमाणु कक्षकों की ऊर्जा समाना या लगभग समान होनी चाहिए।
उदाहरण के लिए 1s- कक्षक केवल 1s-कक्षक में संयोग करेगा 2s कक्षक से नहीं क्योंकि 2s-कक्षक की ऊर्जा ,1s-कक्षक की अपेक्षा अधिक होती है। इस प्रकार का संयोग तभी सम्भव है जबकि संयोग करने वाले परमाणु भिन्न हो ( अंतर्नाभिकीय द्विपरमाणुक अणु )।
(ii) संयोग करने वाले परमाणु कक्षकों की आण्विक कक्ष के परितः समान सममिति होनी चाहिए।
उदाहरण के लिए , किसी परमाणु का `2p_(z)` कक्षक दूसरे परमाणु के `2p_(z)` कक्षक से ही संयोग करेगा , परन्तु यह`2p_(x)" तथा " 2p_(y)` से ही नहीं कर सकता है क्योंकि उनकी सममितियाँ समान नहीं है।
(iii) संयोग करने वाले परमाणु कक्षकों को अधिकतम अतिव्यापन करना चाहिए। कक्षकों के मध्य जितना अधिक अतिव्यापन होगा , उनके नाभिकों के बीच इलेक्ट्रॉन घनत्व उतना ही अधिक होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक आबंधन एवं आण्विक संरचना

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - I I|9 Videos
  • रासायनिक आबंधन एवं आण्विक संरचना

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न - II|18 Videos
  • पर्यावरणीय रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न -II|17 Videos
  • रासायनिक ऊष्मागतिकी

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos