Home
Class 11
CHEMISTRY
अनुनाद क्या है ? उदाहरण सहित समझाइये।...

अनुनाद क्या है ? उदाहरण सहित समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी अणु को केवल एक ही संरचना द्वारा पूर्ण रूप से व्यक्त न किया जा सके अपितु अणु के अभिलाक्षणिक गुणों की व्याख्या दो या दो से अधिक विभिन्न संरचनाओं द्वारा की जाये तो इन सभी संभावित संरचना सूत्र को कैनोनिकल सूत्र कहते है तथा इस घटना को अनुनाद कहते है तथा इन सभी कैनोनिकल संरचना सूत्र का मध्यवर्ती सूत्र लिखने पर जो संरचना प्राप्त होती है , उसे अनुनादी संकर कहते है। विभिन्न अनुनादी सूत्रों को उनके बीच `hArr` का चिन्ह लगाकर प्रदर्शित किया जाता है।
अनुनाद संरचनाओं का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता। वास्तव में अनुनाद का सिद्धांत एक काल्पनिक सिद्धांत है। अनुनाद के फलस्वरूप यौगिक की ऊजा में कमी आती है तथा स्थायित्व में वृद्धि होती है। अनुनाद संकर की ऊर्जा हमेशा विभिन्न अनुनाद संरचनाओं की ऊर्जा से कम होती है।
उदाहरण - कार्बन डाइऑक्साइड को सामान्यतः निम्न सूत्र द्वारा प्रदर्शित करते है -
` O = C = O `
इस सूत्र के आधार पर O व C के मध्य बंध लम्बाई `1* 22 Å` होनी चाहिये किन्तु वास्तविक बंध लम्बाई `1*15 Å` होती है जो कि द्विबंध और त्रिबंध के बीच में है तथा `CO_(2)` के बनने की संभवन ऊष्मा 300 kcal/mol होनी चाहिये किन्तु वास्तविक संभवन ऊष्मा 310 kcal/mol है। अतः `CO_(2)` के दो सूत्र हो सकते है।
`O = C = O hArr O^(+)-= C - O^(-) hArr O^(-) - C -= O^(+)`
अनुनाद के अन्य उदाहरण - कार्बोनेट आयन

अनुनाद के लिये आवश्यक शर्तें - (1) विभिन्न अनुनादी संरचनाओं में विभिन्न परमाणु की स्थिति लगभग समान रहनी चाहिय। केवल उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में परिवर्तन हो सकता है।
(2) सभी कैनोनिकल सूत्रों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होनी चाहिये।
(3) सभी संरचनाओं की ऊर्जा लगभग समान होनी चाहिये।
(4) बंध कोण और बंध लम्बाई भी सभी सूत्रों की लगभग बराबर होनी चाहिये।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक आबंधन एवं आण्विक संरचना

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - I I|9 Videos
  • रासायनिक आबंधन एवं आण्विक संरचना

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न - II|18 Videos
  • पर्यावरणीय रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न -II|17 Videos
  • रासायनिक ऊष्मागतिकी

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos