Home
Class 11
CHEMISTRY
लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक...

लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक गुणों में समानताएँ दर्शाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लीथियम तथा मैग्नीशियम समान आकार के कारण गुणों में अत्यधिक समानता प्रदर्शित करते हैं (परमाण्विय त्रिज्या -Li=152 pm, Mg = 160 pm, आयनिक त्रिज्या -` Li^+`=76 pm, `Mg^(2+)` = 72 pm)। इनके समान गण निम्न हैं -
(i) लीथियम तथा मैग्नीशियम, दोनों अपने संबंधित वर्गों के तत्वों की अपेक्षा हल्के तथा कठोर होते हैं।
(ii) लीथियम तथा मैग्नीशियम, दोनों जल के साथ धीरे-धीरे क्रिया करते हैं।
(iii) लीथियम तथा मैग्नीशियम, दोनों के ऑक्साइड तथा हाइड्रॉक्साइड जल में बहुत कम विलेय हैं। इनके हाइड्रॉक्साइड गर्म करने पर अपघटित होते हैं।
`2LiOH overset(Delta)(to) Li_2O + H_2O`
`Mg(OH)_2 overset(Delta)(to) MgO + H_2O`
(iv) Li तथा Mg, दोनों वायु की नाइट्रोजन से सीधे क्रिया करके नाइट्राइड (`Li_3N` तथा `Mg_3N_2`) बनाते हैं।
(v) Li तथा Mg, दोनों गर्म करने पर कार्बन के साथ संयुक्त होते हैं।
`2Li + 2C to Li_2 C_2`
`Mg + 2C to MgC_2`
(vi) Li तथा Mg, दोनों ऑक्सीजन में गर्म करने पर मोनोऑक्साइड बनाते हैं।
`4Li + O_2 to 2LiO`
`2Mg + O_2 to 2MgO`
(vii) `Li_2SO_4` तथा `MgSO_4` की भाँति फिटकरी नहीं बनता है।
(viii) LiCI तथा MgCI दोनों प्रस्वेद्य हैं तथा जलीय विलयन में हाइड्रेट ( `LiCl.2H_2O` तथा `MgCl_2.6H_2O` ) के रूप में क्रिस्टलित होते हैं।
(ix) `LiCO_3` तथा `MgCO_3`, दोनों गर्म करने पर आसानी से अपघटित होकर ऑक्साइड तथा `CO_2` बनाते हैं।
`Li_2CO_3 overset(Delta)(to) Li_2 O + CO_2`
`MgCO_3 overset(Delta)(to) MgO + CO_2`
(x) Li तथा Mg, दोनों द्वारा ठोस हाइड्रोजन कार्बोनेट नहीं बनाए जा सकते हैं।
(xi) `LiNO_3` तथा `Mg(NO_3)_2` दोनों गर्म करने पर अपघटित होकर नाइट्रोजन डाइऑक्साइडं बनाते हैं।
`4LiNO_3 overset(Delta)(to) 2Li_2O + 4NO_2 + O_2`
`2Mg(NO_3)_2 overset(Delta)(to) 2MgO+ 4NO_2 +O_2`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • s-ब्लॉक के तत्व (क्षार एवं क्षारीय मृदा धातुएँ)

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-I|11 Videos
  • p-ब्लॉक के तत्व

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रशन -II|15 Videos
  • अपचयापचय अभिक्रियाएँ ( रेडॉक्स अभिक्रियाएँ )

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न -II|7 Videos
YUGBODH-s-ब्लॉक के तत्व (क्षार एवं क्षारीय मृदा धातुएँ)-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II
  1. सॉल्वे विधि द्वारा सोडियम कार्बोनेट का निर्माण किस प्रकार किया जाता है...

    Text Solution

    |

  2. क्या होता है, जब- NaOH की अभिक्रिया Zn या AI के साथ कराने पर |

    Text Solution

    |

  3. क्या होता है, जब- NaOH की अभिक्रिया S के साथ कराने पर |

    Text Solution

    |

  4. क्या होता है, जब- NaOH की हैलोजन के साथ अभिक्रिया |

    Text Solution

    |

  5. क्या होता है, जब- NaOH की धातु ऑक्साइड के साथ अभिक्रिया |

    Text Solution

    |

  6. क्या होता है, जब- NaOH की धात्विक लवणों के साथ अभिक्रिया।

    Text Solution

    |

  7. लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक गुणों में समानताएँ दर्शाता है...

    Text Solution

    |

  8. कैल्सियम ऑक्साइड बनाने की विधि, रासायनिक गुण तथा उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. क्षार धातुओं के यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों स...

    Text Solution

    |

  10. क्षार धातुओं के यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों स...

    Text Solution

    |

  11. क्षार धातुओं के यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों स...

    Text Solution

    |

  12. सोडियम हाइड्रॉक्साइड प्राप्त करने की कास्टनर केलनर सेल का चित्र सहित व...

    Text Solution

    |