Home
Class 11
CHEMISTRY
फिटकरी बनाने की विधि, गुण तथा उपयोग लिखि...

फिटकरी बनाने की विधि, गुण तथा उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वे द्विक सल्फेट लवण जिनका सामान्य सूत्र `R_(2)SO_(4).AI_((2)(SO_(4))_(3).24H_(2)O` होता है फिटकरी या एलम कहलाते हैं, जहाँ R एकसंयोजी धातु जैसे-Na, K,`NH_(4)` इत्यादि और M त्रिसंयोजक धातु जैसे-AI, Fe,Cr आदि होता है।
नामकरण-1. वे फिटकरी जिनमें त्रिसंयोजक धातु के रूप में AI रहता है, उसमें उपस्थित एकसंयोजक धातु या मूलक के एकलक के नाम से जानी जाती है।
जैसे- `K_(2)SO_(4).AI_(2) (SO_(4))_(3).24H_(2)O` (पोटाश एलम)
`(NH_(4)_(2)SO_(4).AI_(2)(SO_(4))_(3).24H_(2)O` (अमोनियम एलम)
2. वे फिटकरी जिनमें AI नहीं होता उनमें उपस्थित दोनों धातुओं के नाम से जानी जाती है।
`K_(2)SO_(4).Cr(SO_(4))_(3).24H_(2)O`(पोटैशियम क्रोमियम एलम)
`(NH_(4)_(2)SO_(4).Fe_(2))(SO_(4))_(3).24H_(2)O` (अमोनियम आयरन एलम)
बनाने की विधि-(1) पोटैशियम सल्फेट के विलयन में ऐल्युमिनियम सल्फेट की सम अणुक मात्रा का विलयन मिलाकर विलयन का क्रिस्टलन करने पर एलम प्राप्त होता है।
`K_(2)SO_(4)+AI_(2)(SO_(4))_(3)+24H_(2)OtoK_(2)SO_(4).AI_(2) (SO_(4)).24H_(2)O`
(2) एलम स्टोन से-एलम स्टोन `K_(2)SO_(4).AI_(2) (SO_(4))_(3).4AI(OH)_(3)` को बारीक पीस कर तनु `H_(2)SO_(4)` के साथ उबाला जाता है। प्राप्त विलयन को छानकर आवश्यक मात्रा में `K_(2)SO_(4)` मिलाकर सम्पूर्ण विलयन का सान्द्रण कर क्रिस्टलन करने पर फिटकरी के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।
`K_(2)SO_(4).AI_(2) (SO_(4))_(3).4AI(OH)_(3)+ 6H_(2)SO_(4)toK_(2)SO_(4)+3AI_(2)(SO_(4))_(3)+12H_(2)O`
`K_(2)SO_(4)+AI_(2)(SO_(4))_(3)+24H_(2)OtoK_(2)SO_(4).AI_(2)(SO_(4))_(3).24H_(2)O`
गुण-1. रंगहीन, अष्टफलकीय क्रिस्टल । 2. इसका जलीय विलयन जल-अपघटन के कारण अम्लीय होता है। 3. जल में विलेय परन्तु ऐल्कोहॉल में अविलेय। 4. गर्म करने पर `92^(@)C` पर पिघल जाता है। `200^(@)C` तक गर्म करने पर सम्पूर्ण क्रिस्टलन जल के निकल जाने के कारण सरन्ध्र होकर फूल जाता है इस प्रकार की फिटकरी को जली हुई फिटकरी कहते हैं।
उपयोग - 1 . रक्त के बहाव को रोकने के लिए , 2 . कपडे की रंगाई और छपाई में ,3 . चमड़ा पकाने में , 4 . कागज को चिकना करने में, 5. जल को साफ करने में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • p-ब्लॉक के तत्व

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रशन -I|17 Videos
  • s-ब्लॉक के तत्व (क्षार एवं क्षारीय मृदा धातुएँ)

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II|12 Videos
YUGBODH-p-ब्लॉक के तत्व -दीर्घ उत्तरीय प्रशन -II
  1. टिप्पणी लिखिए फ्रिऑन,

    Text Solution

    |

  2. टिप्पणी लिखिए 2. सिलिकोन।

    Text Solution

    |

  3. गोल्ड श्मिट की ऐल्युमिनो थर्मिक विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. थर्माइट वेल्डिंग विधि को समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. जियोलाइट पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. B तथा Al में समानता तथा असमानता लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. टिप्पणी लिखिए (1) सोडियम जियोलाइट

    Text Solution

    |

  8. टिप्पणी लिखिए (2) सोडियम सिलिकेट।

    Text Solution

    |

  9. बोरॉन तथा सिलिकॉन में विकर्ण संबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. फिटकरी बनाने की विधि, गुण तथा उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. फिटकरी क्या है ? इसका सामान्य सूत्र लिखकर कोई एक उदाहरण दीजिए तथा फिटक...

    Text Solution

    |

  12. Be तथा Al के विकर्ण संबंध को समझाएँ।

    Text Solution

    |

  13. आप क्या समझते हैं अक्रिय युग्म प्रभाव

    Text Solution

    |

  14. आप अपररूपता से क्या समझते हैं |

    Text Solution

    |

  15. आप क्या समझते हैं शृंखलन।

    Text Solution

    |