Home
Class 12
CHEMISTRY
अर्धचालक क्या होते है? दो मुख्य अर्धचालक...

अर्धचालक क्या होते है? दो मुख्य अर्धचालकों की प्राप्ति कीजिए एवं उनकी चालकता-क्रियाविधि में विभेद कीजिए|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अर्धचालक- अर्धचालक वे ठोस पदार्थ है, जिनकी विघुत चालकता व विघुतरोधी पदार्थों के बीच की होती है| इनकी चालकता `10^(-6)` से `10^(4)ohm^(-1) m^(-1)` के बीच होती है| इन पदार्थों में विघुत का संचालन अशुद्धियों के उपस्थिति के कारण होती है|
अर्धचालक निम्नलिखित दो प्रकार के होते है-
(i) n - प्रकार अर्धचालक - सिलिकॉन और जर्मेनियम में चार संयोजन इलेक्ट्रान होते है| क्रिस्टलों में इनका प्रत्येक परमाणु अपने निकटस्थ परमाणुओं के साथ चार सहसंयोजन बांध बनाता है| जब 15-वर्ग के तत्व जैसे P अथवा As जिसमे 5 सहसंयोजन इलेक्ट्रान होते है को अपमिश्रित किया जाता है तो यह सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम के क्रिस्टल में कुछ जालक स्थलों में आ जाता है तो यह सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम से क्रिस्टल में कुछ जालक स्थलों में आ जाता है| P व As के पांच में से चार एलेक्ट्रॉनों का उपयोग चार निकटस्थ Si अथवा Ge परमाणुओं के साथ चार सहसंयोजक बांध बनाने में होता है| पाँचवा अतिरिक्त इलेक्ट्रान विस्थापित हो जाता है| यह विष्टापित इलेक्ट्रान अपमिश्रित सिलिकॉन की चालकता में वृद्धि करता है| यह वृद्धि ऋणावेशित इलेक्ट्रान के कारण होती है| इसलिए इसे n-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है|
(ii) p-प्रकार अर्धचालक - सिलिकॉन अथवा जर्मेनियम को वर्ग -13 के तत्व B, Al, Ga के साथ भी अपमिश्रित किया जा सकता है| जिनमे केवल 3 संयोजक इलेक्ट्रान होते है| वर्ग -14 के तत्वों की तुलना में इनमे एक संयोजक इलेक्ट्रान की कमी होती है| वर्ग-13 के तत्व केवल तीन सहसंयोजक बांध बनाता है तथा चौथे इलेक्ट्रान के स्थान पर एक छिद्र उत्पन्न होता है जिसे इलेक्ट्रान छिद्र कहते है| यह छिद्र एक धनावेशित आवेश के समान गमन करके विघुत का संचालन करता है इसलिए इन्हे p-प्रकार का अर्धचालक कहा जाता है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ठोस अवस्था

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रशन|4 Videos
  • ठोस अवस्था

    YUGBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रशन|18 Videos
  • ऐल्डिहाइडस, कीटोन्स तथा कर्बोक्सिलिक अम्ल

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|38 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उतरिये प्रश्न|2 Videos
YUGBODH-ठोस अवस्था -लघु उत्तरीय प्रशन
  1. जिन आयनिक ठोसों में धातु-आधिक्य दोष के कारण ऋणात्मक रिक्तिका होती है, ...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित जालकों में से प्रत्येक की एकेक कोष्ठिका में कितने जालक बिंद...

    Text Solution

    |

  3. अर्धचालक क्या होते है? दो मुख्य अर्धचालकों की प्राप्ति कीजिए एवं उनकी ...

    Text Solution

    |

  4. समझाइए- (i) धात्विक एवं आयनिक क्रिस्टलों में समानता एवं विभेर का आधा...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित की उचित उदाहरणों से समझाइए- (i) लोहचुंबकत्व, (ii) अनुचुंब...

    Text Solution

    |

  6. क्रिस्टलों में अपूर्णता से क्या समझते हो? इसके क्या कारण है?

    Text Solution

    |

  7. ब्रैग समीकरण लिखिए|

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित में विभेद कीजिए- (i) षट्कोणीय और एकनताक्ष एकक कोष्ठिका| ...

    Text Solution

    |