Home
Class 12
CHEMISTRY
सिद्ध कीजिए कि किसी विलयन का आपेक्षिक वा...

सिद्ध कीजिए कि किसी विलयन का आपेक्षिक वाष्प दाब अवनमन विलयन में उपस्थित विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

राउल्ट का नियम (अवाष्पशील विलेय के लिए) - जब किसी वाष्पशील द्रव में कोई अवाष्पशील विलेय मिला दिया जाये तो विलायक का वाष्प दाब कम हो जाता है। “विलयन में उपस्थित विलायक का वाष्प दाब विलयन में विलायक के मोल प्रभाज के समानुपाती होता है।"
व्यंजक प्राप्त करना-चूँकि विलयन में उपस्थित विलेय अवाष्पशील है, अतः विलयन का वाष्प दाब (P), विलयन में विलायक के वाष्प दाब `(P_A)` के बराबर होगा। अतः
`P = P_A prop X_A` (`X_A` = विलायक का मोल प्रभाज) ...(1)
` P_A prop X_A`
` P_A = kX_A` ....(2)
शुद्ध विलायक के लिए `X_A = 1` तथा `P_A = P_A^@ (P_A^@ "= शुद्ध विलायक का वाष्प दाब")`
अतः समीकरण (2) में मान रखने पर,
` P_A^@ = k` ...(3)
समीकरण (2) और (3) से,
`P_A = P_A^@ xx X_A ` ...(4)
यदि विलेय का मोल प्रभाज `X_B` हो, तो
` X_A + X_B = 1 ` .....(5)
` X_A = 1 - X_B` ....(6)
समीकरण (6) से `X_A` का मान समीकरण (4) में रखने पर,
` P_A = P_A^@ (1- X_B)` ...(7)
`P_A = P_A^@ - P_A^@ xx X_B`
`P_A^@ xx X_B = P_A^@ - P_A`
` X_B = (P_A^@ - P_A)/(P_A^@)` ...(8)
`(P_A^@ - P_A)` वाष्प दाब में अवनमन तथा `(P_A^@ - P_A)/(P_A^@)` वाष्प दाब में आपेक्षिक अवनमन है।
समीकरण (8) के आधार पर राउल्ट नियम की दूसरी परिभाषा दी जा सकती है, जिसके अनुसार, "अवाष्पशील विलेय वाले विलयन के लिए किसी निश्चित ताप पर वाष्प दाब में आपेक्षिक अवनमन विलयन में विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है।"
समीकरण (8) से स्पष्ट है कि वाष्प दाब में आपेक्षिक अवनमन का मान विलेय के मोलर सान्द्रण पर निर्भर करता है, विलेय की प्रकृति पर नहीं। अतः वाष्प दाब में आपेक्षिक अवनमन एक अणुसंख्यक गुण है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विलयन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • संभावित प्रश्न-पत्र सेट -1

    YUGBODH|Exercise खण्ड-ब|38 Videos
YUGBODH-विलयन-लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. राउल्ट का नियम क्या है ?

    Text Solution

    |

  2. स्थिरक्वाथी मिश्रण (Azeotropes) किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  3. स्थिरक्वाथी मिश्रण कितने प्रकार के होते हैं ?

    Text Solution

    |

  4. आदर्श और अनादर्श विलयन किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर समझाइये।

    Text Solution

    |

  5. वॉण्ट हॉफ विलयन समीकरण स्थापित कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक को समझाइए |

    Text Solution

    |

  7. मोलल क्वथनांक उन्नयन स्थिरांक को समझाइए |

    Text Solution

    |

  8. राउल्ट का नियम क्या है ? इसका गणितीय स्वरूप स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. सिद्ध कीजिए कि किसी विलयन का आपेक्षिक वाष्प दाब अवनमन विलयन में उपस्थि...

    Text Solution

    |

  10. क्वथनांक के उन्नयन तथा आण्विक द्रव्यमान में सम्बन्ध दीजिए।

    Text Solution

    |

  11. वॉण्ट हॉफ गुणांक क्या है? यह क्वथनांक उन्नयन समीकरण को किस प्रकार रूपा...

    Text Solution

    |

  12. प्रतिलोम परासरण किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  13. समपरासरी विलयन को परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. अर्द्धपारगम्य झिल्ली को परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |