Home
Class 12
CHEMISTRY
परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले वि...

परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथा इस विधि के लाभ बताइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


बर्कले और हार्टले की विधि (Berkley and Hartley Method)-उपकरण में दो समकेन्द्रिक नलियाँ होती हैं, जिनमें भीतरी नली संरन्ध्र होती है। भीतरी संरन्ध्र नली पर विद्युत् विधि से कॉपर फेरोसायनाइड की अर्द्धपारगम्य झिल्ली बना दी जाती है। इसके एक सिरे पर केशिका नली (Capillary tube) तथा दूसरे सिरे पर टोंटीदार कीप लगाते हैं। संरन्ध्र नली को घेरे हुए गन मेटल की बनी बाहरी नली होती है। इसमें जलरोधक पिस्टन लगा होता है, जिससे विलयन की सतह पर दाब डाला जाता है।
भीतरी नली में आसुत जल भर दिया जाता है, जो केशिका नली में एक निशान तक होता है। बाहरी नली में वह विलयन भरत ह, जिसका परासरण दाब ज्ञात करना होता है। परासरण के कारण भीतरी नली से झिल्ली द्वारा जल का प्रवाह विलयन की ओर होता है और केशिका नली में जल-स्तर नीचे आने लगता है। अब पिस्टन द्वारा विलयन पर दाब डालकर केशिका नली में जल-स्तर पूर्व निशान पर स्थिर रखा जाता है। स्थायी स्थिति आने पर पिस्टन द्वारा, जो दाब लगाया जाता है वह विलयन का परासरण दाब होता है।
लाभ-इस विधि के निम्नांकित लाभ हैं
(i) परासरण दाब निकालने में समय कम लगता है।
(ii) विलयन की सान्द्रता न बदलने से परिणाम सही मिलते हैं।
(iii) अर्द्धपारगम्य झिल्ली पर अधिक दाब न पड़ने से वह टूटती नहीं।
(iv) उच्च परासरण दाब का मापन किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • संभावित प्रश्न-पत्र सेट -1

    YUGBODH|Exercise खण्ड-ब|38 Videos
YUGBODH-विलयन-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. धनात्मक विचलन वाले विलयन व ऋणात्मक विचलन वाले विलयन में पाँच अंतर लिखि...

    Text Solution

    |

  2. परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथ...

    Text Solution

    |

  3. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है ? मोलल हिमांक अवनमन में संबंध प्रदर...

    Text Solution

    |

  4. हिमांक अवनमन क्या है ? इसका विलेय के आण्विक द्रव्यमान के साथ सम्बन्ध स...

    Text Solution

    |

  5. क्वथनांक में उन्नयन क्या है ? अवाष्पशील पदार्थ के मिलाने से विलयन का क...

    Text Solution

    |

  6. अनादर्श विलयन किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. साइक्लोहेक्सेन और एथेनॉल एवं क्लोरोफॉर्म और ऐसीटोन विलयन राउल्ट के निय...

    Text Solution

    |