Home
Class 12
CHEMISTRY
हिमांक अवनमन क्या है ? इसका विलेय के आण्...

हिमांक अवनमन क्या है ? इसका विलेय के आण्विक द्रव्यमान के साथ सम्बन्ध स्थापित कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी विलायक में अवाष्पशील विलेय पदार्थ मिलाने पर प्राप्त विलयन का वाष्प दाब शुद्ध विलायक के वाष्प दाब से कम होता है, जिसके कारण हिमांक ताप में कमी आ जाती है अर्थात् वाष्प दाब अवनमन के कारण विलयन का हिमांक शुद्ध विलायक के हिमांक से कम हो जाता है। इस प्रकार, विलायक और विलयन के हिमांकों का अन्तर हिमांक का अवनमन (`DeltaT_f` )कहलाता है।
हिमांक में अवनमन द्वारा विलेय का आण्विक द्रव्यमान ज्ञात करना-हिमांक में अवनमन `(DeltaT_f)` का प्रायोगिक निर्धारण करके अवाष्पशील विलेय का आण्विक द्रव्यमान ज्ञात किया जा सकता है।
किसी अवाष्पशील विलेय के विलयन के लिए,
` DeltaT_f = K_f xx m " " ....(1)`
मानलो `W_B` ग्राम अवाष्पशील विलेय `W_A` ग्राम विलायक में घुला है तथा विलेय का आण्विक (मोलर) द्रव्यमान `M_B` ग्राम है । अतः
विलयन की मोललता `= (" विलेय के मोलों की संख्या × 1000")/("विलायक का द्रव्यमान (ग्राम में)")`
या मोललता (m)` = (W_B // M_B xx 1000)/(W_A)`
` m = (W_B xx 1000)/(M_B xx W_A) ` ..(2)
समीकरण (2) से मोललता m का मान समीकरण (1) में रखने पर,
` DeltaT_f = (k_f xx W_B xx 1000)/(M_B xx W_A)` ...(3)
` therefore M_B = (K_f xx W_B xx 1000)/(DeltaT_f xx W_A)` ...(4)
समीकरण (4) से शेष अन्य राशियों के मान ज्ञात होने पर विलेय के आण्विक द्रव्यमान `M_B` की गणना की जा सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • संभावित प्रश्न-पत्र सेट -1

    YUGBODH|Exercise खण्ड-ब|38 Videos
YUGBODH-विलयन-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. धनात्मक विचलन वाले विलयन व ऋणात्मक विचलन वाले विलयन में पाँच अंतर लिखि...

    Text Solution

    |

  2. परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथ...

    Text Solution

    |

  3. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है ? मोलल हिमांक अवनमन में संबंध प्रदर...

    Text Solution

    |

  4. हिमांक अवनमन क्या है ? इसका विलेय के आण्विक द्रव्यमान के साथ सम्बन्ध स...

    Text Solution

    |

  5. क्वथनांक में उन्नयन क्या है ? अवाष्पशील पदार्थ के मिलाने से विलयन का क...

    Text Solution

    |

  6. अनादर्श विलयन किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. साइक्लोहेक्सेन और एथेनॉल एवं क्लोरोफॉर्म और ऐसीटोन विलयन राउल्ट के निय...

    Text Solution

    |