Home
Class 12
CHEMISTRY
मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है ? यह क...

मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है ? यह कैसे बनाया जाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड - इसमें प्लैटिनम ब्लैक की परत चढ़ी हुई प्लैटिनम की एक पतली पत्ती का इलेक्ट्रोड हाइड्रोजन आयन `(H^(+))` के एक मोलर सान्द्रता के विलयन में डुबाकर रखा जाता है | यह काँच की एक नली से ढँका रहता है | नली में से एक वायुमण्डलीय दाब पर शुद्ध हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है | जैसा कि चित्र में दिखाया गया है |
प्लैटिनम पर हाइड्रोजन गैस अवशोषित होती है तथा शीघ्र ही `H_(2)` तथा `H_(2)O^(+)` आयनों के बीच साम्य स्थापित हो जाता है | परिस्थिति के अनुसार हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड ऐनोड एवं कैथोड दोनों की भांति कार्य करते हैं |
मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड (SHE) ऐनोड होने पर सेल अभिक्रिया -
`H_(2) rarr 2H^(+) + 2e^(-)`
इस इलेक्ट्रोड को सेल में बायीं ओर निम्न प्रकार दर्शाया जाता है -
`H_(2) ("1 atm") Pt|H^(+) (1.0 M)`
SHE कैथोड होने पर सेल अभिक्रिया -
`2H + 2e^(-) rarr H_(2)`
इसे सेल में दायीं ओर निम्न प्रकार दर्शाया जाता है -
`H^(+)(1.0 M) |H_(2(g)) ("1 atm") Pt`
इस इलेक्ट्रोड का मानक इलेक्ट्रोड विभव स्वेच्छा से शून्य माना जाता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos