Home
Class 12
CHEMISTRY
फैराडे के विद्युत् - अपघटन के नियम लिखिए...

फैराडे के विद्युत् - अपघटन के नियम लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सन 1832 में माइकल फैराडे ने विद्युत् - अपघटन के दो नियम दिये-
(1) प्रथम नियम - "विद्युत् - अपघटन से किसी इलेक्ट्रोड पर मुक्त होने वाले पदार्थ की मात्रा प्रवाहित विद्युत् धारा की मात्रा के समानुपाती होती है |"
माना i ऐम्पियर की धारा t सेकण्ड तक प्रवाहित करने पर इलेक्ट्रोड पर W ग्राम पदार्थ मुक्त होता है, तो इस नियम से,
`W prop Q`
या `W prop I xx t` (`because Q = i.t` कूलॉम में विद्युत् की मात्रा)
या W = Zi.t
जहाँ, Z विद्युत् - रासायनिक तुल्यांक है |
(2 ) द्वितीय नियम - "जब श्रेणीक्रम में लगे हुए विभिन्न विद्युत् - अपघट्यों के विलयनों से होकर विद्युत् की समान मात्रा प्रवाहित की जाती है, तो इलेक्ट्रोड पर एकत्रित विभिन्न पदार्थो की मात्राएँ उनके रासायनिक तुल्यांक के समानुपाती होती हैं |"
माना, श्रेणी क्रम में जुड़े हुए दो विद्युत् - अपघट्यों में विद्युत् की समान यात्रा प्रवाहित करने पर विक्षेपित पदार्थ की मात्राएँ क्रमशः `W_(1)` व `W_(2)` हैं तथा उनके रासायनिक तुल्यांक क्रमशः `E_(1)` व `E_(2)` हैं, तो

`W prop E` अथवा `(W)/(E)` = स्थिरांक
या `W_(1) prop E_(1)` तथा `W_(2) prop E_(2)`
या `(W_(1))/(W_(2)) = (E_(1))/(E_(2))`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos