Home
Class 12
CHEMISTRY
संक्षारण किसे कहते हैं? जंग लगने का विद्...

संक्षारण किसे कहते हैं? जंग लगने का विद्युत् - रासायनिक सिद्धांत समझाइए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायुमण्डलीय में उपस्थिति गैसों तथा नमि द्वारा धातुओं के धीमी गति से अवांछित यौगिकों में बदल जाने की प्रक्रिया संक्षारण कहलाती है | लौहे में जंग लग्न इसका प्रमुख उदाहरण है |
जंग लगने का विद्युत् - रासायनिक सिद्धांत - इस सिद्धांत के अनुसार, अशुद्ध लोहे की सतह एक विद्युत् - रासायनिक सेल की भांति व्यवहार करती है | ऐसे सेल को संक्षारण सेल भी कहते हैं| इन सेलों में शुद्ध लोहा ऐनोड तथा अशुद्ध लोहा कैथोड का कार्य करता है| नमी जिसमें `O_(2)` ओर `CO_(2)` विलेय है, विद्युत् - अपघट्य का कार्य करता है |
ऐनोड पर - `Fe, Fe^(+2)` आयनों के रूप में विलयन में चला जाता है |
कैथोड पर - `Fe rarr Fe^(+2) + 2e^(-)`
ऑक्सीजन की उपस्थिति में येन इलेक्ट्रॉन जल के अणुओं द्वारा ले लिए जाते हैं तथा `OH^(-)` आयन बनाते हैं |
`2H_(2)O + O_(2) + 4e^(-) rarr 4 OH^(-)`
ऐनोड पर बने `Fe^(+2)` आयन `OH^(-)` आयनों से क्रिया करके `Fe(OH)_(2)` बनाते हैं | यह आयरन हाइड्रॉक्साइड वायुमण्डलीय के ऑक्सीजन द्वारा नमी की उपस्थिति में हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड बनता है |
`2Fe(OH)_(2) + (1)/(2)O_(2(aq)) + H_(2)O_((l)) rarr Fe_(2)O_(3). xH_(2)O`
यही हाइड्रेटेड फेरिक ऑक्साइड जंग है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos