Home
Class 12
CHEMISTRY
कोलरॉश का नियम क्या है ? इसके दो अनुप्रय...

कोलरॉश का नियम क्या है ? इसके दो अनुप्रयोग दीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोलरॉश नियम - किसी विद्युत् -अपघट्य की अनन्त तनुता पर मोलर चालकता दो मानों का योग है, जिसमें एक मान धनायन पर तथा दूसरा मान ऋणायन पर निर्भर करता है |
`wedge_(m)^(oo) = v_(+) lambda_(+)^(oo) + v_(-)lambda_(-)^(oo)`
जिसमें `lambda_(+)^(oo)` और `lambda_(-)^(oo)` क्रमशः धनायन और ऋणायन की आयनिक चालकता (Ionic conductances) तथा `v_(+)` और `v_(-)` विद्युत्-अपघट्य की प्रति फॉर्मूला इकाई में धनायन और ऋणायन की संख्याएँ हैं |
या
"किसी विद्युत्-अपघट्य की अनन्त तनुता पर तुल्यांक चालकता उसकी आयनिक चालकताओं के योगफल के बराबर होती है |"
`wedge_(oo) = lambda_(c _^(oo) + lambda_(a)^(oo)`
जहाँ , `lambda_(c )^(oo)` और `lambda_(a)^(oo)` अनन्त तनुता पर धनायन एवं ऋणायन की आयनिक चालकताएँ हैं |
कोलरॉश के नियम का अनुप्रयोग - (i) दुर्बल विद्युत्-अपघट्यों की अनन्त तनुता पर तुल्यांक चालकता या आण्विक चालकता का निर्धारण - इस नियम के उपयोग से दुर्बल विद्युत्-अपघट्यों की तुल्यांक चालकता और आण्विक चालकता, प्रबल विद्युत्-अपघट्यों में धनायनों और ऋणायनों की चालकता के मानों का गणितीय कर ज्ञात की जाती है| जैसे - `CH_(3)COOH` की अनन्त तनुता पर आणिवक (या मोलर) चालकता की गणना -
`wedge_(m)^(oo) CH_(3)COOH = wedge_(m)^(oo)HCl + wedge_(m)^(oo)CH_(3)COONa - wedge_(m)^(oo)NaCl`
इसमें निम्नानुसार गणितीय समायोजन होता है -
`lambda^(oo)(CH_(3)COO^(-) + H^(+)) = lambda^(oo) (H^(+) + Cl^(-) + CH_(3)COO^(-) + Na^(+) - Na - Cl)`
(ii) वियोजन का मात्रा ज्ञात करना -
`"वियोजन का मात्रा" (alpha) = (wedge_(e) "(किसी सान्द्रता पर तुल्यांक चालकता)")/(wedge_(oo) "(अनन्त तनुता पर तुल्यांक चालकता)")`
कोलरॉश नियम की सहायता से - `wedge_(oo) = lambda_(c )^(oo) + lambda_(a)^(oo)`
अतः वियोजन की मात्रा `(alpha) = (wedge_(c ))/(lambda_(c )^(oo) + lambda_(a)^(oo))`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos