Home
Class 12
CHEMISTRY
शून्य - कोटि की अभिक्रिया के लिए दर - स्...

शून्य - कोटि की अभिक्रिया के लिए दर - स्थिरांक का व्यंजक ज्ञात कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि किसी अभिक्रिया का वेग अभिकारकों की सांद्रता पर निर्भर नहीं करता तो उसे शून्य कोटि की अभिक्रिया कहते है ।
माना शून्य कोटि की अभिक्रिया निम्न है -
` A to B`
जहाँ A तथा B अभिकारक तथा उत्पाद की सांद्रता है । इस प्रकार की अभिक्रिया में अभिक्रिया का वेग अभिकारकों की सांद्रता पर निर्भर नहीं करता , अभिकारक की सांद्रता में परिवर्तन की दर स्थिर रहती है ।
अभिक्रिया की दर = स्थिरांक
अभिकारक A की प्रारम्भिक सांद्रता a मोल / लीटर है । t समय में A का x मोल उत्पाद में परिवर्तित होता है । अतः t समय बाद A की सांद्रता `(a - x) ` मोल / लीटर रह जाती है ।
`- (d[A])/(dt) " या " (dx)/ (dt) propto (a - x)^(0)`
या ` (dx)/ (dt) = k_(0) (a - x)^(0)`......(1)

जहाँ, `k_(0)` = शून्य कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक है ।
` (dx)/(dt) = k_(0)`....(2)
या ` dx = k_(0) dt ` ....(3)
समीकरण (3) का समाकलन करने पर ,
` x = k_(0) t + C` ......(4)
जहाँ, C = समाकलन स्थिरांक (Integration constants) है ।
जब `t = 0 " तब" x = 0 ` होता है । यह मान समीकरण (4) में रखने पर ,
` 0 = k_(0) xx 0 + C`
अतः `C = 0`
समीकरण (5) का मान समीकरण (4) में रखने पर ,
` x = k_(0) t`........(6)
या `k_(0) = x/t`.....(7)
समीकरण (7) शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए दर - स्थिरांक का व्यंजक है ।
kकी इकाई -
`k_(0) = x/t = "मोल /लीटर "/"सेकण्ड " = " मोल लीटर"^(-1) " सेकण्ड"^(-1)` है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|15 Videos
  • बहुलक

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos