Home
Class 12
CHEMISTRY
अक्रिय गैसों के उपयोग लिखिए ।...

अक्रिय गैसों के उपयोग लिखिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अक्रिय गैसों के उपयोग -
हीलियम के उपयोग - `1`. हीलियम का घनत्व बहुत कम है | यह हाइड्रोजन के बाद सबसे हल्की गैस है | मौसम का पता लगाने वाले गुब्बारों में आजकल हाइड्रोजन और हीलियम के मिश्रण का उपयोग किया जाता है|
`2`. गोतोखोरों द्वारा गहरे समुद्र में साँस लेने के लिए हीलियम और ऑक्सीजन के मिश्रण का उपयोग किया जाता है| इसका कारण यह है , की हीलियम गैस नाइट्रोजन की अपेक्षा अधिक दाब पर रक्त में कम विलेय है |
`3`. दमा के रोगियों को भी हीलियम - ऑक्सीजन का मिश्रण साँस लेने के लिए दिया जाता है |
`4`. वायु की उपेक्षा हीलियम का भार कम होता है इसलिए बड़े वायुयानों के टायरों में इसे भरा जाता है |
`5`. निम्न ताप के मापन में प्रयुक्त गैस थर्मामीटर में इसका उपयोग होता है |
`6`. अक्रिय गैस होने के कारण यह सिंगल लैम्प, निर्वात नलिकाओं ,रेडियो ट्यूब,तथा विघुत -ट्रांसफॉर्मरो में भरने के काम आती है |
आर्गन के उपयोग -`1`. हीलियम के समान इसका भी उपयोग ऐल्युमिनियम व् स्टेनलैस स्टील के वेल्डिंग के लिए अक्रिय वातावरण उत्पन्न करने के लिए होता है |
`2`. विघुत बल्बों में `25%` नाइट्रोजन के साथ ऑर्गन गैस भरी जाती है|
`3`. इसका उपयोग रेडियो वाल्वों में किया जाता है |
`4`. विभिन्न रंगो का प्रकाश उत्पन्न करने के लिए आर्गन को निऑन के साथ विसर्ग नली में मिश्रित किया जाता हैं |
निऑन के उपयोग -`1`. निऑन प्रकाश का उपयोग विज्ञापनों के लिए किया जाता हैं | निऑन से हरा प्रकाश उत्पन्न करने के लिए निऑन के साथ पारे की वाष्प मिला देते हैं |
`2`. निऑन लैम्पों का उपयोग हवाई जहाजों के संकेतक के रूप में होता हैं | निऑन प्रकाश बहुत दूर तक दिखता है तथा कोहरे का भी उस पर प्रभाव नहीं होता|
क्रिप्टॉन `(Kr)` और जीनॉन `(Xe)` के उपयोग - `1`. ऑर्गन के स्थान पर इनका भी उपयोग विघुत बल्बों में किया जा सकता है, परन्तु ये महँगी है|
`2`. इन गैसों का उपयोग क्षणदीप्ति फोटोग्राफी में किया जाता है|
`3`. क्रिप्टॉन का उपयोग प्रतिदीप्ति , तापदीप्ति तथा विसर्जन लैम्पों में अधिक हो रहा है|
`4`. क्रिप्टॉन लैम्प का उपयोग हवाई जहाज के उतरने के स्थान पर चिन्ह के रूप में होता है| यह लैम्प एक मिनट में `40` बार चमकता है|
रेडॉन के उपयोग-`1`. कैन्सर के उपचार में तथा रेडियोधर्मी सम्बन्धी शोध कार्य में प्रयुक्त होता है|
`2`. `X` - किरणों के उपस्थापन के रूप में, प्रौधोगिकी रेडियोलॉजी में |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • p-ब्लॉक के तत्व

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|23 Videos
  • d एवं f ब्लॉक के तत्व

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • उप-सहसंयोजी रसायन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
YUGBODH-p-ब्लॉक के तत्व -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. अन्तर हैलोजन यौगिक किन्हें कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है ? प्रत...

    Text Solution

    |

  2. अक्रिय गैसों के उपयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. निऑन तथा आर्गन गैसों के उपयोग सूचिब्रद्ध कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. क्लोरीन निर्माण की विधि का निम्न बिन्दुओ के आधार पर वर्णन कीजिए - (1...

    Text Solution

    |

  5. ओजोन के निर्माण की सीमेन -हालस्के ओजोनाइजर विधि को समझाइए तथा नामांकित...

    Text Solution

    |

  6. क्लोरीन के किन्ही तीन प्रमुख ऑक्सी अम्लों के सूत्र , संरचना एवं उनकी ऑ...

    Text Solution

    |

  7. फास्फीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र बनाइए तथा रसायनिक स...

    Text Solution

    |

  8. ब्रॉडी ओजोनाइजर का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  9. ओजोन की निम्नलिखित पर रासायनिक समीकरण दीजिए - (1) K(2)MnO(4), (2) I(...

    Text Solution

    |

  10. नाइट्रिक अम्ल के निर्माण की ओस्टवाल्ड विधि का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  11. संस्पर्श प्रक्रम द्वारा H(2)SO(4) के उत्पादन का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  12. नाइट्रोजन परिवार के हाइड्राइडो का निम्न बिन्दुओं पर वर्णन कीजिए - (i...

    Text Solution

    |

  13. ऑक्सीज़न परिवार के हाइड्राइड्रो का निम्न बिन्दुओं पर वर्णन कीजिए - (i...

    Text Solution

    |

  14. अमोनिया का औधोगिक उत्पादन कैसे किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  15. अमोनिया के निर्माण की हैबर विधि के संयंत्र का नामाँकित रेखाचित्र बनाकर...

    Text Solution

    |

  16. उत्क्रृष्ट गैसों के पृथक्क़रण की डेवार विधि का संक्षिप्त में वर्णन कीजि...

    Text Solution

    |