Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रयोगशाला में क्लोरफॉर्म किस प्रकार बना...

प्रयोगशाला में क्लोरफॉर्म किस प्रकार बनाते है ? एथेनॉल से क्लोरोफॉर्म बनाने की विधि, सिद्धान्त समीकरण, नामांकित चित्र एवं उपयोग के आधार पर समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्लोरोफॉर्म ` (CHCl_(3))`- बनाने की प्रयोगशाला विधि-में क्लोरोफॉर्म एथिल एल्कोहॉल अथवा ऐसीटोन को विरंजक चूर्ण (Bleaching powder) और जल के साथ अथवा क्लोरीन और `NaOH` के साथ गर्म करके बनाया जाता है। अभिक्रियाएँ निम्न पदों में होती है -
सिद्धान्त -(i) विरंजक चूर्ण पर जल की क्रिया से आवश्यक क्लोरीन तथा कैल्सियस हाइड्रोऑक्साइड बनता है ।
`CaOCl_(2)+H_(2)O to Ca(OH)_(2)+Cl_(2)`
(ii) क्लोरीन ऑक्सीकारक एवं क्लोरिनीकारक दोनों की ही भाँती कार्य करती है। पहले एल्कोहॉल का ऑक्सीकरण होता है फिर क्लोरिनीकरण होता है।
`underset("एथिल एल्कोहॉल")(CH_(3)CH_(2)OH)+Cl_(2) overset("ऑक्सीकरण") to underset("ऐसीटैल्डिहाइड") (CH_(3)CHO+2HCI)`
`CH_(3)CHO+3Cl_(2) overset("") to underset(("क्लोरल या ट्राइक्लोरो ऐसीटैल्डिहाइड"))(C Cl_(3)CHO+2HCl)`
(iii) प्रथम पद में बना हुआ कैल्सियस हाइड्रोक्साइड, क्लोरल का जल-अपघटन करके क्लोरफॉर्म बनाता है ।

एथिल एल्कोहॉल के स्थान पर ऐसीटोन प्रयुक्त करने पर पहले पर ट्राइक्लोरोऐसीटोन बनता है जो चुने के पानी (कैल्सियस हाइड्रोक्साइड) से जल- अपघटित होकर क्लोरोफॉर्म बनाता है ।

विधि-प्रयोगशाला में क्लोरोफॉर्म बनाने के लिए एक गोल पेंदी वाले फ्लास्क में `100g` विरंजक चूर्ण तथा `200 ml` जल से बनी पेस्ट लेते है। इसमें `35 ml` एथेनॉल अथवा ऐसीटोन डालकर चित्रानुसार उपकरण जमाते है।
फ्लास्क को बालू उष्मक (Sand bath) पर रखकर धीरे-धीरे गर्म करने का क्लोफॉर्म बनता है जो आसवित होकर ग्राहक पात्र में जल के नीचे बैठ जाता है। इस प्रकार प्राप्त क्लोरफॉर्म को पृठक करने से पहले कॉस्टिक सोडा के तनु विलयन से धोते है फिर कैल्सियम क्लोराइड द्वारा सुखाकर आसवन करते है जिससे शुद्ध क्लोरोफॉर्म प्राप्त होता है ।

शुद्ध क्लोरोफॉर्म, क्लोरल हाइड्रेट और सोडियम हाइड्रॉक्साइड के सान्द्र विलयन को गर्म करके बनाया जाता है ।
`underset("क्लोरल हाइड्रेट")(C Cl_(3)CH(OH)_(2))+NaOH to CHCl_(3)+HCONa+H_(2)O`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हैलोएल्केन्स एवं हैलोएरिन्स

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • संभावित प्रश्न-पत्र सेट -1

    YUGBODH|Exercise खण्ड-ब|38 Videos
YUGBODH-हैलोएल्केन्स एवं हैलोएरिन्स -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. ऐल्किल हैलाइडो में नाभिक स्नेही में प्रतिस्थापन कैसे होती है? इसकी क्र...

    Text Solution

    |

  2. एल्कोहॉल द्वारा आयोडोफॉर्म बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र ...

    Text Solution

    |

  3. प्रयोगशाला में क्लोरफॉर्म किस प्रकार बनाते है ? एथेनॉल से क्लोरोफॉर्म ...

    Text Solution

    |

  4. क्या कारण, है की हैलोएल्केन की तुलना में हैलोएरिन्स कम क्रियाशील होते ...

    Text Solution

    |

  5. एरिल हैलाइड, ऐल्किल हैलाइड की अपेक्षा कम क्रियाशील क्यों होते है ?

    Text Solution

    |

  6. क्लोरोफॉर्म के अपचयन से क्या बनता है ? इसकी नाइट्रिक अम्ल तथा ऐसीटोन स...

    Text Solution

    |

  7. क्लोरोफ़ॉर्म की निम्नलिखित क्रियाएँ समीकरण सहित समझाइए - (a)ऑक्सीकरण...

    Text Solution

    |

  8. क्लोरोफॉर्म से आप निम्नलिखित कैसे प्राप्त करेंगे- (a) कार्बोनिल क्लो...

    Text Solution

    |

  9. ट्राइक्लोरो मेथेन निम्नलिखित से किस तरह क्रिया करता है- (a) वायु खु...

    Text Solution

    |

  10. प्राथिमक से ऐल्किल हैलाइड C(4)H(9)Br(A), एल्कोहॉलीक KOH से अभिक्रिया ...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- एथेनॉल से ब्यूट-1-आइन

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- एथीन से ब्रोमोएथेन

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- प्रोपिन से 1-नाइट्रोप्रोपेन

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- टॉलूईन से बेन्जिल एल्कोहॉल

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- प्रोपिन से प्रोपाइन

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- एथेनॉल से एथिल फ्लुओराइड

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- ब्रोमोमेथेन से प्रोपेनोन

    Text Solution

    |

  18. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- ब्यूट- 1-ईन से ब्यूट -2- ईन

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- 1-क्लोरोब्यूटेन से n-ऑक्टेन

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित परिवर्तन आप कैसे करेंगे- बेन्जीन से बाइफेनिल

    Text Solution

    |