Home
Class 12
CHEMISTRY
प्राकृतिक बहुलक क्या है ? कुछ प्रमुख बहु...

प्राकृतिक बहुलक क्या है ? कुछ प्रमुख बहुलको को उदाहरण द्वारा समझाइऐ |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्राकृतिक बहुलक (Natural polymers) - अनेक बहुलक प्रकृति में पाये जाते है | प्रकृति में इनका निर्माण एकलक इकाइयों के संयोजन अथवा संघनन द्वारा न होकर एक जटिल उपापचय प्रक्रिया द्वारा होता है | कुछ प्रमुख प्राकृतिक बहुलक निम्न है-
(i) पॉलिसैकेराइड - ये मोनोसैकेराइडो के उच्च अणु द्रव्यमान वाले बहुलक है | इसका मुख्य उदाहरण स्टार्च तथा सेलूलोस है | स्टार्च पोधो का मुख्य संरक्षित खाद्य पदार्थ है जबकि सेलूलोस पोधो का मुख्य संरचनात्मक भाग है |
(ii) प्रोटीन ये `alpha` - ऐमीनो अम्लों के बहुलक है | प्रोटीन शरीर के अधिकांश भाग की रचना ही नहीं अपितु उसका संचालन भी करते है | प्रोटीन के जल- अपघटन से अन्तिम `alpha` - ऐमीनो कार्बोक्सिलिक अम्ल प्राप्त होते है |
(iii) न्यूक्लिक अम्ल - ये प्राकृतिक बहुलक पदार्थ है जो प्रत्येक जीवित कोशिका में "न्यूक्लिओ प्रोटीन" नामक योगिक के रूप में प्रोटीनों के साथ संयुक्त पाये जाते है | प्रोटीनों के जैव संश्लेषण का नियंत्रण इन्ही के द्वारा होता है | ये आनुवंशिक सुचना के वाहक है तथा इस विशिष्ट कार्य हेतु इनकी संरचना भी विशिष्ट होती है | राइ बोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) तथा डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (dNA) मुख्य न्यूक्लिक अम्ल है |
प्राकृतिक रबर - प्राकृतिक रबर पौधो के लैटेक्स से प्राप्त होती है, जो आइसोप्रीन (२-मैथिल 1,3 ब्यूटाडाईन ) का बहुलक है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बहुलक

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|20 Videos
  • प्रादर्श प्रश्न-पत्र सेट-I

    YUGBODH|Exercise खण्ड-ब|18 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos