(i) प्रशान्तक (Tranquilizcrs) तथा सम्मोहक (Hypnotics) ये औषधियाँ केन्द्रीय स्नायु तन्त्र के मुख्य केन्द्रों पर कार्य करती है तथा चिन्ता को कम करने में सहायता करती हैं। ये नोंद लाने वाली गोलियों (Slecping pills) के अवयव हैं। इनका उपयोग प्राय, बिना उचित कारणों के किया जाता है । इन औपधियों का अधिक सेवन करने से इनकी आदत पड़ जाती है इसलिए इनको किसी चिकित्सक को सलाह के विना नहीं लेना चाहिये। इनमें से कुछ, जैसे-ल्यूमिनेल तथा सैकोनॉल, बार्बिट्यूरिक अम्ल के व्युत्पन्न हैं। एक्वैनिल विभिन्न प्रकार की औषधि हैं।हैं।
