Home
Class 11
PHYSICS
भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से क्या...

भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से क्या सम्बन्ध है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भौतिको का या भौतिकी से विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का सम्बन्ध है। विज्ञान के प्रत्येक विषय का किसी-न-किसी रूप में भौतिकी से सम्बन्ध है।
भौतिकी का गणित से संबंध-भौतिकी के नियमों को सामान्य तथा गणितीय रूप में प्रस्तुत किया जाता है। अतः भौतिकी का अध्ययन करने वाले व्यक्ति को गणित का प्रारंभिक ज्ञान होना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति गणित का जितना अधिक ज्ञान रखता है वह व्यक्ति दिये गये समयान्तराल में भौतिकी के अधिक-से-अधिक सिद्धांतों को आसानी से समझ सकता है। गणित भौतिका का भाषा है। अत: गणितीय ज्ञान के बिना प्रकृति के नियमों को समझना, व्याख्या करना या खोज करना संभव नहीं है। आधुनिक सैद्धांतिक भौतिकी की द्रुतगति से विकास में गणित एक शक्तिशाली औजार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। रेडियो, टी.वी., कम्प्यूटर, उपग्रह आदि भौतिकी एवं गणित की संयुक्त देन हैं।
भौतिकी एवं रसायन विज्ञान-परमाणु संरचना का अध्ययन भौतिकी की सहायता से किया जाता है। इस अध्ययन के आधार पर ही आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इस अध्ययन के आधार पर संयोजकता तथा रासायनिक बंध की प्रकृति को समझने में सहायता मिली है। इसके अलावा रेडियोएक्टिविटी का अध्ययन भौतिकी में किया जाता है जिसके आधार पर किसी पदार्थ में रेडियोऐक्टिव पदार्थ की मात्रा का पता लगाया जाता है, x-किरणों तथा न्यूट्रॉनों के विवर्तन का अध्ययन भौतिकी के अन्तर्गत किया जाता है। भौतिकी का रसायन से इतना गहरा संबंध है कि रसायन को एक शाखा का नाम ही 'भौतिक रसायन' है।
भौतिकी और जीव विज्ञान-प्रकाशिक सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग जीव विज्ञान में बहुतायत से किया जाता . है। इन उपकरणों की सहायता से कोशिका की संरचना को समझने में सहायता मिलती है। X-किरणों एवं न्यूट्रॉनों के विवर्तन के अध्ययन से न्यूक्लिक अम्लों की संरचना को समझने में सफलता मिली है, फलस्वरूप विभिन्न जैव प्रक्रियाओं को समझने में सहायता प्राप्त हुई है।
विभिन्न प्रकार की मशीनें एवं चिकित्सा उपकरण विभिन्न चिकित्सा कार्यक्रमों में सहायक हो रहे हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भौतिक जगत

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • बोर्ड प्रश्न-पत्र 2019

    YUGBODH|Exercise प्रश्न / उत्तर|30 Videos
  • मात्रक एंव मापन

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos