Home
Class 12
PHYSICS
गाँस प्रमेय लिखिए तथा इसकी सहायता से कूल...

गाँस प्रमेय लिखिए तथा इसकी सहायता से कूलॉम के व्युत्क्रम वर्ग के नियम को निगमित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गॉस का प्रमेय-"किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाले संपूर्ण फ्लक्स का मान उस बंद पृष्ठ के अंदर उपस्थित कुल आवेश का `1/epsilon_0` गुना होता है।
`phi_E=q/epsilon_0`
गॉस के प्रमेय से कूलॉम के नियम का निगमन- माना कि O पर q आवेश है, r दूरी पर कोई बिन्दु P है। O को केन्द्र मानकर व r त्रिज्या लेकर एक गोला खींचा गया है।
गोलीय गॉसीय पृष्ठ पर एक क्षेत्रफल अवयव ds लेते है । संपूर्ण गॉसीय पृष्ठ से गुजरने वाला विद्युत् फ्लक्स
`phi_E=ointE.ds=ointE.dscos 0^@`
`ointE.ds=Eointds`

किंतु `oint ds=`गोलीय पृष्ठ का क्षेत्रफल
`=4pir^2`
`phi_Eprop E.4pir^2` ...(1)
किन्तु गाँस प्रमेय से , `phi_E=q/epsilon_0` ...(2)
समीकरण (1) व (2) से,
`E.4pir^2=q/epsilon_0`
`E=1/(4piepsilon_0)q/r_2`...(3)
समीकरण (3) विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक है।
यदि P पर एक अन्य बिन्दु आवेश `q_0` रखें तो इस आवेश पर लगने वाला बल
`F=q_0E`
समीकरण (3) से,
`F=q_0 1/(4piepsilon_0)q/r^2`
`F=1/(4piepsilon_0) (qq_0)/r^2`
यही कूलॉम का नियम है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत आवेश एवं क्षेत्र

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|13 Videos
  • विद्युत आवेश एवं क्षेत्र

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|29 Videos
  • विघुत चुम्बकीय तरंगें

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • विधुत चुम्बकीय प्रेरण

    YUGBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos