साबुन के अणु सोडियम एवं पोटैशियम लवण होते है। जो लंबी श्रृंखल वाले कार्बोक्सिलिक अम्ल से बनते है। साबुन का अयानिक भाग जल में घुल जाता है। एवं कार्बन श्रृंखला तेल में घुल जाती है। इस प्रकार साबुन के अणु मिसेल संरचना तैयार करते है। जहाँ अणु का एक सिरा तेल कण की ओर तथा अयानिक सिरा बाहर की ओर होता हैं इससे पानी में इमल्शन तैयार होता है। इस प्रकार साबुन का मिसेल मैल को पानी में घुलने मे मदद करता है। और हमारे कपडें साफ हो जाते है।