Home
Class 10
BIOLOGY
मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम लिखिए तथा उ...

मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम लिखिए तथा उनमें से किसी एक का उदाहरण सहित संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम- मेण्डल के आनुवंशिकता के निम्नलिखित तीन नियम है
(1) मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम-जब दो जोड़ी लक्षणों को लेकर संकरण (द्विसंकर क्रॉस) किया जाता है तब एक लक्षण का दूसरे लक्षण पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं होता तथा प्रत्येक लक्षण स्वतंत्र रूप से अपव्यूहन करता है। इसे मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम कहते हैं। .
(2) मेण्डल का वंशागति की प्रभाविता का नियम- जब दो असमान गुणों वाले जनकों (Parents) के बीच संकरण (Cross) कराया जाये तो प्रथम पीढ़ी में संकर सन्तानें उत्पन्न होती हैं। पहली पीढ़ी (`F_1`) में प्रभावी लक्षण स्पष्ट हो जाता है और अप्रभावी लक्षण छिपा रहता है। उदाहरण- जब मेण्डल ने शुद्ध लम्बे (TT) पौधे का संकरण शुद्ध बौने पौधे से कराया तो उन्होंने देखा कि प्रथम पीढ़ी में केवल लम्बे पौधे प्राप्त हुए हैं।
(3) मेण्डल का वंशागति के पृथक्करण का नियम- गैमीट निर्माण के समय दो एलिलीय जोड़ें पृथक् हो जाते हैं तथा जीन के एक जोड़े में से केवल एक ही जीन गैमीट में पहुँचता हैं। दोनों जीन कभी-भी नहीं पहुँचते। जीन की इस प्रकृति को पृथक्करण कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है।

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|1 Videos