Home
Class 10
CHEMISTRY
सीमेंट निर्माण विधि के विभिन्न चरणों को ...

सीमेंट निर्माण विधि के विभिन्न चरणों को लिखिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवश्यक कच्चे पदार्थ - सीमेण्ट के औद्योगिक निर्माण में अग्रलिखित कच्चे पदार्थों की आवश्यकता पड़ती हैं - 1. चूना पत्थर (`CaCO_(3)`)
2. चिकनी मिट्टी (इसमें Mg तथा AI के सिलिकेट होते हैं । )
3. जिप्सम `CaSO_(4)*2H_(2)O.`
सीमेण्ट का निर्माण - सीमेण्ट का निर्माण निम्नलिखित पदों में किया जाता हैं -
निर्माण विधि - 1. गारा बनाना - पिसे हुए चूना पत्थर तथा घुली हुई चिकनी मिट्टी में जल मिलाकर बारीक पीस लेते हैं , जिससे एक गाढ़ा मिश्रण बन जाता हैं , इस गाढ़े मिश्रण को गारा कहते हैं ।
2. घूर्णी भट्ठी में जलाना - गारे को एक घूर्णी भट्ठी में ऊपर से डाल देते हैं । यह भट्ठी 4 - 5 मीटर व्यास की तथा 125 - 150 मीटर लम्बे बेलनाकार आकृति की होती हैं । जो क्षैतिज अक्ष पर घूमती रहती हैं और थोड़ी झुकी हुई होती हैं । भट्टी में एक सिरे पर ईंधन ( जैसे - कोयले का चूर्ण ) जलाया जाता हैं और गर्म गैसे बर्नर व्दारा भट्ठी के दूसरे सिरे की ओर भेजी जाती हैं । भट्ठी में डाला गया पदार्थ धीरे - धीरे भट्ठी के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुँचता हैं । भट्ठी के सबसे गर्म भाग का ताप `160^(@)` के लगभग होता हैं । इस उच्च ताप पर चूना पत्थर तथा चिकनी मिट्टी में रासायनिक क्रियाएँ होती हैं , जिसके फलस्वरुप पोर्टलैण्ड सीमेण्ट बनता हैं ।
`CaCO_(3) to CaO + CO_(2)`
`3CaO + Al_(2)O_(3)underset("ट्राई कैल्सियम ऐल्युमिनेट") (to 3CaO *Al_(2)O_(3))`
`2CaO + SiO_(2) underset ("ड्राई कैल्सियम सिलिकेट")(to 2CaO*SiO_(2))`
`3CaO + SiO_(2) underset ("ड्राई कैल्सियम सिलिकेट")(to 3CaO*SiO_(2))`
ट्राई कैल्सियम ऐल्युमिनेट तथा ट्राई एंव डाई कैल्सियम सिलिकेट के मिश्रण को पोर्टलैण्ड सीमेण्ट कहते हैं । भट्ठी से प्राप्त सीमेण्ट छोटे - छोटे कंकड़ों के रुप में होता हैं , जिसे क्लिंकर कहते हैं । इसे ठण्डा करके उसमें थोड़ा जिप्सम चूर्ण मिलाकर मिश्रण का बारीक पीस लेते हैं । इस प्रकारसीमेण्ट का निर्माण किया जाता हैं ।
3. सीमेण्ट के जमने की प्रक्रिया - सीमेण्ट में जल मिलाने पर कैल्सियम ऐल्युमिनेट और कैल्सियम सिलिकेट जल के साथ कोलॉइडी जेल तथा सिलिसिक अम्ल बना लेते हैं । इन कोलॉइडी जेलों से धीरे - धीरे जल निकल जाता हैं तथा जेल कठोर होकर जम जाता हैं ।
4.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दैनिक जीवन में रसायन

    PRABODH PUBLICATION|Exercise सही विकल्प चुनकर लिखिए -|30 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न - II|14 Videos
  • तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • धातु एंव धातुकर्म

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|22 Videos