Home
Class 10
PHYSICS
नामांकित रेखाचित्र की सहायता से सौर कुकर...

नामांकित रेखाचित्र की सहायता से सौर कुकर की क्रियाविधि समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सोलर कुकर (Solar Cooker) - सोलर कुकर एक ऐसी युक्ति है, जिसे सूर्य द्वारा विकरित ऊष्मा ऊर्जा का उपयोग करके खाना पकाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सोलर कुकर एक रोधी धातु या लकड़ी के बक्से का बना होता है। जो भीतर से पूर्णतः काले रंग का होता है। पकाए जाने वाले भोजन को धातु पात्रों में रखते हैं। जो बाहर से काले रंग के होते हैं। तत्पश्चात् धातु पात्रों को सौर कुकर बक्से के अन्दर रखंते हैं और काँच सीट से ढँक देते हैं।
एक बार सूर्य की ऊष्मा किरणें कुकर बक्से में प्रवेश कर जाती हैं, तो काँच का ढक्कन उन्हें वापस बाहर जाने नहीं देता है। इस तरह सूर्य की अधिकाधिक ऊष्मा किरणें बक्से में रोक ली जाती हैं, जिसके कारण सौर कुकर बक्से में लगभग दो से तीन घण्टे मे ही लगभग `100^(@)C` से `140^(@)C` तक उष्मा बढ़ जाती है । यह ऊष्मा काले पात्रों में रखी भोजन सामग्रियों जैसे- चावल, दालों और सब्जियों को पकाने के लिए प्रयुक्त हो जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा स्वरूप एवं स्त्रोत

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • QUESTION PAPER 2019 C

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • ऊष्मा और तापमान

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos