Home
Class 12
PHYSICS
सरोज अपने भाई के साथ, जो पेशे में इंजीनि...

सरोज अपने भाई के साथ, जो पेशे में इंजीनियर है, कार में बैठकर जा रही थी। मई का महीना था। दूर सड़क चमकता हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वहाँ पर जल है। जब सरोज आगे बढ़ी तो पता चला कि वहाँ पर जल नहीं है। यह एक भ्रम था। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। सरोज ने अपने भाई से इसका कारण पूछा। भाई इंजीनियर था। उसने विस्तारपूर्वक समझाकर उसकी शंका का समाधान किया। उपर्युक्त गद्यांश पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए -
सड़क में जल होने के भ्रम का कारण क्या है ? संक्षेप में समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सड़क में जल होने का भ्रम प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण होता है। ग्रीष्म ऋतु में पृथ्वी की सतह जल्दी गर्म हो जाती है । अतः पृथ्वी के समीप की वायु पर्ते विरल माध्यम की तरह तथा ऊपर की वायु पर्ते सघन माध्यम की तरह कार्य करती हैं। इस प्रकार ऊपर से आने वाली किरणें सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती हैं। फलस्वरूप वे अभिलंब से दूर हटती जाती हैं। एक स्थिति ऐसी आती है जबकि आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण के मान से अधिक हो जाता है। इस स्थिति में इन किरणों का पूर्ण आंतरिक परावर्तन हो जाता है। जब ये किरणे प्रेक्षक की आँख में पहुँचती हैं तो जिस सतह के पास प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है, सतह चमकती हुई दिखाई देती है और वहाँ पर जल होने का भ्रम होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. सरोज अपने भाई के साथ, जो पेशे में इंजीनियर है, कार में बैठकर जा रही थी...

    Text Solution

    |

  2. मन्नू भंडारी का अपने पिता से जो वैचारिक मतभेद था उसे अपने शब्दों में ल...

    Text Solution

    |

  3. मन्नू भंडारी का अपने पिता से जो वैचारिक मतभेद था उसे अपने शब्दों में ल...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- छोटा भाई पढ़ता नहीं था फिर भी पा...

    Text Solution

    |

  5. मुद्रण का जन्म कहाँ पर 868 ई० में हुआ था ?

    Text Solution

    |

  6. मुद्रण' का जन्म कहाँ पर 868 ई० में हुआ था ?

    Text Solution

    |

  7. एक ही दीया, स्नेह से भरा, प्रेम का प्रकाश, प्रेम से धरा, झिलमिला हवा क...

    Text Solution

    |

  8. एक ही दीया, स्नेह से भरा, प्रेम का प्रकाश, प्रेम से धरा, झिलमिला ह...

    Text Solution

    |

  9. निर्देशः कविता को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प का चय...

    Text Solution

    |