Home
Class 12
PHYSICS
रोहन ने दर्पण और लेंस से संबधित निम्...

रोहन ने दर्पण और लेंस से संबधित निम्न जानकारियाँ एकत्रित की -
(i) `(1)/(v) + (1)/(u) =(1)/(f )` को दर्पण सूत्र तथा `(1)/(v) – (1)/(u) = (1)/(f)` को पतला लेंस सूत्र कहते है।
(ii) दर्पण के लिए आवर्धन सूत्र `m=(-v)/(u)` तथा लेंस के लिए आवर्धन सूत्र `m=(v)/(u)` होता है।
(iii) उत्तल दर्पण मे वस्तु से छोटा सदैव आभासी प्रतिबिंब बनता है। किंतु उत्तल लेंस में वास्तविक और आभासी दोनों प्रतिबिंब बनते है। (a) रोहन की भॉति आप भी दर्पण और लेंस से संबधित जान- कारियाँ दो बिन्दुओं में दीजिए जो किस दर्पण के लिए सत्य है। वह लेंस के लिए नही।
(b) एक उत्तल लेंस के द्वारा निर्मित वास्तविक प्रतिबिंब और वस्तु के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी होती है। गणितीय गणना द्वारा स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`(a) (i)` दर्पण में परावर्तन की क्रिया होती है। जबकि लेंस में अपवर्तन की क्रिया होती है।
(ii) दर्पण को जल में डुबाने पर उसकी फोकस दूरी अपरिवर्तित रहती है। जबकि लेंस की फोकस दूरी बढ जाती है।
(b) मानती लेंस से वस्तु की दूरी x तथा वास्तविक प्रतिबिंब की दूरी y है। तब `u=-z` तथा v=u
अब वस्तु और उसके वास्तविक प्रतिबिंब की दूरी
`d= x+ y = (sqrt(x)- sqrt(y))^(2) + 2sqrt(xy)`
d का मान न्यूनतम होगा यदि `(sqrt(x)- sqrt(y))^(2)= 0`
या `sqrt(x)- sqrt(y) = 0 ` या `sqrt(x) = sqrt(y)`
या`x= y hArr mu= - x` तथा v=x
अब लेंस सूत्र `(1)/(v) – (1)/(u) = (1)/(f)` से
`(1)/(x) – (1)/(-x) = (1)/(f) hArr (1)/(x) + (1)/(x) = (1)/(y)`
या`(2)/(x) = (1)/(f) hArr x= 2f`
किन्तु `d =x + y hArr d= 2 f + 2f = 4f`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गोलीय पृष्ठ से अपवर्तन

    NAVBODH|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|7 Videos
  • गोलीय पृष्ठ से अपवर्तन

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|1 Videos
  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    NAVBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (सही विकल्प चुनकर लिखिए- )|20 Videos
  • गोलीय पृष्ठ से अपवर्तन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos