Home
Class 12
PHYSICS
किसी परमाणु का प्रथम उत्तेजन विभव 2.1 व...

किसी परमाणु का प्रथम उत्तेजन विभव 2.1 वोल्ट है | इस परमाणु द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का अधिकतम तरंगदैधर्य ज्ञात कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु का प्रथम उत्तेजन विभव 2.1 वोल्ट है इसका अर्थ यह कि परमाणु निम्नतम ऊर्जा स्तर से अगले ऊर्जा स्तर में जाने के लिए 2.1 eV ऊर्जा लेता है |
मान लीजिए यह परमाणु निम्नतम स्तर में लौटते समय तरंगदैधर्य का विकिरण उत्सर्जित करता है तब क़्वांटम सिद्धांत से , `E = h v`
या `E = (h c)/(lambda), " " [because c = v lambda]`
या `lambda = (h c)/(E)`
दिया है - `h = 6.62 xx 10^(-34)` जूल सेकंड, `c = 3 xx 10^(8)` मीटर/सेकंड, `E = 2.1 eV = 2.1 xx 1.6 xx 10^(-19)` जूल |
उपर्युक्त सूत्र में मान रखने पर,
`lambda = (6.62 xx 10^(-34) xx 3 xx 10^(8))/(2.1 xx 1.6 xx 10^(-19))`
`= 5893 xx 10^(-10) "मीटर" = 5893 Å`.
Promotional Banner